फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tamil nadu hotel chain annapoorna issue clarification on owner srinivasan apology to finance minister

Tamil Nadu: 'अब बात को खत्म करिए', अन्नपूर्णा होटल ने मालिक के वित्त मंत्री से माफी मांगने पर जारी किया बयान

Sun, 15 Sep 2024 09:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2024 09:14 AM IST
सार

अन्नपूर्णा होटल ने बयान में कहा है कि 'जिस व्यक्ति ने अनजाने में वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब बेकार की चर्चाओं और राजनीतिक बयानबाजी पर विराम लगे और लोग अब इस मुद्दे को खत्म कर आगे बढ़ें।' 

विज्ञापन
tamil nadu hotel chain annapoorna issue clarification on owner srinivasan apology to finance minister
अन्नपूर्णा होटल चेन के मालिक डी श्रीनिवासन - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

तमिलनाडु की होटल चेन अन्नपूर्णा ने अपने मालिक डी श्रीनिवासन द्वारा वित्त मंत्री से माफी मांगने और उससे उपजे विवाद पर बयान जारी किया है। होटल चेन ने बयान जारी कर बात को अब खत्म करने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि 'श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री से निजी मुलाकात गलतफहमी को दूर करने के उद्देश्य से की थी, लेकिन इसका वीडियो अनजाने में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिससे काफी गलतफहमी और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।'
विज्ञापन


बयान में कहा- बेकार की चर्चाओं पर विराम लगाएं
अन्नपूर्णा होटल ने बयान में कहा है कि 'जिस व्यक्ति ने अनजाने में वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब बेकार की चर्चाओं और राजनीतिक बयानबाजी पर विराम लगे और लोग अब इस मुद्दे को खत्म कर आगे बढ़ें।' डी.श्रीनिवासन का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से माफी मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। यह वीडियो तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा साझा किया था, जिस पर खूब विवाद हुआ और इसे होटल मालिक का अपमान बताया गया। इस विवाद पर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई ने माफी भी मांगी थी। वहीं सीएम एमके स्टालिन ने भी इस घटना को शर्मनाक करार दिया था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना की थी। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल बीते दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोयंबटूर के दौरे पर गईं थी। उस दौरान एक कार्यक्रम में मशहूर रेस्तरां चेन श्री अन्नपूर्णा रेस्तरां के मालिक श्रीनिवासन ने जीएसटी की जटिलता की शिकायत वित्त मंत्री से की। व्यवसायी ने कहा कि मिठाई पर जीएसटी 5 प्रतिशत है, जबकि नमकीन पर 12 प्रतिशत। क्रीम से भरे बन पर जीएसटी 18 प्रतिशत है, जबकि बन पर कोई जीएसटी नहीं है। ग्राहक अक्सर इसकी शिकायत करते हैं और कहते हैं कि हमें सिर्फ बन दे दीजिए, हम खुद उसमें क्रीम लगा लेंगे। श्रीनिवासन की बातें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस दौरान वित्त मंत्री भी मुस्कुराती नजर आईं और उन्होंने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री से निजी मुलाकात की, जिसमें श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री से माफी मांगी और दावा किया कि वह किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं और उन्होंने जो बात कही, वह राजनीति से प्रेरित नहीं है। विवाद तब हुआ, जब श्रीनिवासन की माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed