ED: 9362 करोड़ रुपये के मामले में बायजू को शोकॉज, हैदराबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के ठिकानों पर की गई छापेमारी
ED: ईडी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तीन आभूषण दुकानों में तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा तेलंगाना में भी कांग्रेस उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई फेमा से जुड़े मामले में की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडटेक कंपनी बायजू और उसके सीईओ व सह-संस्थापक रवींद्रन बायजू की ओर से विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के कथित उल्लंघन मामले की जांच अंतिम चरण में है। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। संघीय जांच एजेंसी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत बायजू की पंजीकृत कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड सहित दो व्यावसायिक और एक आवासीय परिसरों की तलाशी ली थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि 9362 करोड़ रुपये की राशि के मामले में फेमा, 1999 के तहत थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और बायजू रवींद्रन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तमिलनाडु में तीन आभूषण दुकानों पर ईडी की दबिश
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन आभूषण दुकानों में तलाशी अभियान चलाया। विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
Telangana: ईडी ने कांग्रेस प्रत्याशी विवेक वेंकटस्वामी के ठिकानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तेलंगाना की चेन्नूर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विवेक वेंकटस्वामी और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई हवाला से जुड़े विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के सिलसिले में की गई।
राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है। सूत्रों ने बताया कि संघीय एजेंसी चेन्नूर (मंचेरियल जिला) और हैदराबाद में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत छापेमारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में किया गया आठ करोड़ रुपये का संदिग्ध बैंक लेनदेन कथित तौर पर कांग्रेस नेता द्वारा प्रवर्तित एक कंपनी से जुड़ा है। इसी की जांच ईडी कर रही है।
उन्होंने बताया कि ईडी ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को सबसे पहले मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पूर्व सांसद ने इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और हैदराबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं, जहां से वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी और फिर भाजपा में चले गए थे।