फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Talks on bilateral trade agreement between India and America are going on, Industry Minister Piyush Goyal said

BTA: 'भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी', चीन के साथ रिश्तों पर ये बोले गोयल

Tue, 02 Sep 2025 01:21 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 02 Sep 2025 01:21 PM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत और चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं, जैसे-जैसे सीमा मुद्दे सुलझते जाएंगे, तनाव कम होना स्वाभाविक परिणाम होगा। 

विज्ञापन
Talks on bilateral trade agreement between India and America are going on, Industry Minister Piyush Goyal said
वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। साथ ही गोयल ने बताया कि भारत और चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। पीयूष गोयल ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि भारत इस साल नवंबर तक अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) कर लेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते के लिए बातचीत में भू-राजनीतिक मुद्दों ने व्यापार मामलों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

गोयल ने मुंबई में वार्षिक वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2025 में कहा कि मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी और हम नवंबर या उसके आसपास तक द्विपक्षीय व्यापार समझौता कर लेंगे, जैसा कि फरवरी में हमारे दोनों नेताओं ने चर्चा की थी।

विज्ञापन

अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों का विस्तार करने के लिए दुनिया भर में उत्साह है।संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारी वार्ता में व्यापार मुद्दों से आगे निकलकर भू-राजनीतिक मुद्दे भी आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ब्रिटेन और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SEBI: सेबी ने इंडेक्स ऑप्शंस में इंट्राडे पोजीशन की निगरानी के लिए नए ढांचे का किया एलान, जानें क्या-क्या बदला

दो महान देश की समस्या का समाधान निकाल लेंगे- गोयल

गोयल ने उद्योग मंडल के एक सतत विकास संबंधी कार्यक्रम में कहा कि बहुत कुछ हुआ है, अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। अमेरिका के साथ हम बीटीए पर संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ब्रिटेन और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है।

उन्होंने दावा किया कि मुझे लगता है कि दो महान देश (भारत और अमेरिका) इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। लेकिन रूसी तेल खरीदने और फिर उसे बेचने, व यूक्रेन में रूसी युद्ध प्रयासों को वित्तपोषित करने के मामले में भारत कोई बड़ी भूमिका नहीं निभा रहा है।

भारत और अमेरिका के बीच हो चुकी है पांच दौर की वार्ता

भारत और अमेरिका मार्च से इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। 27 अगस्त से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद, अमेरिकी टीम ने अगले दौर की वार्ता के लिए भारत की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। यह पहले 25 अगस्त से होने वाली थी। अभी तक छठे दौर की वार्ता के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की गई है।

सीमा मुद्दा सुलझने पर भारत-चीन में तनाव होगा कम

भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए गोयल ने कहा कि जैसे-जैसे सीमा मुद्दे सुलझते जाएंगे, तनाव कम होना स्वाभाविक परिणाम होगा। गोयल से जब पूछा गया कि क्या भारत और चीन अपने संबंधों को फिर से स्थापित कर रहे हैं, तो क्या पीएन3 में ढील की गुंजाइश है? इस पर उन्होंने कहा कि यह एक एससीओ शिखर सम्मेलन था, जिसमें सभी एससीओ सदस्यों ने भाग लिया। गलवान में हमारे बीच एक समस्या थी, जिसके कारण हमारे संबंधों में थोड़ी गिरावट आई थी। जैसे ही सीमा का समाधान हो जाता है, मुझे लगता है कि स्थिति का सामान्य होना एक बहुत ही स्वाभाविक परिणाम है।

पीएन3 का महत्व

वर्तमान में, चीन जैसे भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए सभी क्षेत्रों में सरकारी अनुमोदन लेना अनिवार्य है। यह नीति अप्रैल 2020 में प्रेस नोट 3 (पीएन3) के रूप में जारी की गई थी।

एससीओ सम्मेलन में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चर्चा

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित बैठक में मोदी और शी ने भारत-चीन सीमा मुद्दे के 'निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य' समाधान की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की। वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका को मान्यता देते हुए व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। 

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर गोयल ने कहा कि वार्ता उन्नत चरण में है। गोयल ने कहा कि हम बहुत सक्रिय और महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल समझौते पर यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए ब्रुसेल्स में हैं। भारत और यूरोपीय संघ के बीच 13वें दौर की वार्ता यहां 8 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed