{"_id":"66e36f457b7be63bba0bd6d3","slug":"swiss-authorities-seized-rs-2600-crore-of-adani-group-company-rejected-hindenburg-s-claim-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Group: 'स्विस अधिकारियों ने जब्त किए अदाणी समूह के 2600 करोड़', हिंडनबर्ग के दावे को कंपनी ने किया खारिज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Group: 'स्विस अधिकारियों ने जब्त किए अदाणी समूह के 2600 करोड़', हिंडनबर्ग के दावे को कंपनी ने किया खारिज
Fri, 13 Sep 2024 04:16 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:16 AM IST
सार
Adani Group: हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया है कि स्विस अधिकारियों ने अदाणी समूह के 31 करोड़ डॉलर के फंड्स को फ्रीज कर दिया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी की जांच के तहत किया गया है। अदाणी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए खारिज किया है और कहा है कि स्विस कोर्ट में कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह पर नया आरोप लगाया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी ने दावा किया है कि कई स्विस बैंकों में जमा अदाणी समूह के करीब 31 करोड़ डॉलर (करीब 2600 करोड़ रुपये) को वहां के अधिकारियों ने फ्रीज कर दिया है। हिंडनबर्ग का दावा है कि यह कार्रवाई अदाणी के खिलाफ वहां चल रही मनी लॉन्ड्रिंग व जालसाजी के मामलों की जांच के तहत की गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा किया।
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी ने लिखा, स्विस अधिकारियों ने अदाणी समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और शेयर जालसाजी के आरोपों की जांच के तहत छह स्विस बैंक खातों में जमा 31 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम फ्रीज कर दी है। हिंडनबर्ग ने इस दावे के पीछे हाल ही में जारी स्विस क्रिमिनल कोर्ट के रिकॉर्ड का हवाला दिया। स्विस मीडिया के हवाले से हिंडनबर्ग ने कहा, स्विस अभियोजकों ने बताया है कि कैसे अदाणी के एक सहयोगी ने बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा के संदिग्ध फंडों में निवेश किया था।
विज्ञापन
हिंडनबर्ग के आरोपों से पिछले साल क्रैश हुए थे अदाणी के शेयर
हिंडनबर्ग रिसर्च पिछले साल से भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी के पीछे पड़ा है। 2023 की शुरुआत में उसने अदाणी समूह पर टैक्स हैवन देशों के जरिये बाजार नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद अदाणी समूह के सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और समूह के प्रवर्तक गौतम अदाणी की निजी संपत्ति में भी बहुत कमी आ गई थी। हालांकि धीरे-धीरे समूह इस झटके से उबर गया।
विज्ञापन
अदाणी समूह ने खारिज किए आरोप
वहीं, अदाणी समूह ने स्विक बैक खातों में कुछ फंड्स को फ्रीज किए जाने से जुड़ी खबरों को खारिज किया है और उन्हें बेबुनियाद बताया है। समूह ने साफ किया है कि उसके खिलाफ स्विस कोर्ट में कोई मामला नहीं है और न ही कंपनी के खातों को किसी भी अधिकारी द्वारा फ्रीज किया गया है।
अदाणी समूह ने एक बयान में कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार, अव्यावहारिक और हास्यास्पद हैं। यह आरोप समूह की छवि को नुकसाने पहुंचाने की एक और संगठित कोशिश है। बयान में कहा गया, हम पूरी तरह से इन बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हैं। अदाणी समूह स्विस कोर्ट की किसी भी कार्यवाही में शामिल नहीं है और नहीं हमारी कंपनी के किसी खाते को किसी प्राधिकरण द्वारा फ्रीज किया गया है। स्विस कोर्ट ने आदेश ने आदेश में हमारे समूह की कंपनियों का कोई जिक्र नहीं किया है और न ही हमें किसी प्राधिकरण या नियामक संस्था से कोई स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है।