फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SVB Financial Group: CEO Greg Becker and CFO Daniel Beck have resigned

SVB Bank Crisis: एसवीबी की मूल कंपनी के CEO व CFO ने पद छोड़ा, डूबने के बाद सरकार के नियंत्रण में है बैंक

Sat, 22 Apr 2023 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

SVB Bank Crisis: एसवीबी ने पिछले महीने चैप्टर 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया था और खुद के पुनर्गठन के लिए व्यापार सलाहकार फर्म अल्वारेज़ एंड मार्सल को नियुक्त किया। फिलहाल एएंडएम के निकोलस ग्रोसी को गुरुवार को एसवीबी का अंतरिम सीएफओ नामित किया गया।

विज्ञापन
SVB Financial Group: CEO Greg Becker and CFO Daniel Beck have resigned
सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के पास पिछले महीने तक सिलिकॉन वैली बैंक का स्वामित्व था। मार्च में बैंक में तालाबंदी की खबरों के बाद बाद अमेरिकी सरकार ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था। अब एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने घोषणा की है कि उसके दो शीर्ष अधिकारियों ने अपना पद छोड़ दिया है। ये दो लोग कंपनी के पूर्व सीईओ ग्रेगरी बेकर और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) डैनियल बेक हैं, इन दोनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जहां बेक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दिया वहीं बेकर ने सीईओ और बोर्ड मेंबर दोनों पदों से बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने दोनों लोगों से कहा है कि वह अपनी सेवाओं के लिए एसवीबी से बिना कोई शुल्क लिए "आवश्यकतानुसार" कॉर्पोरेट सलाहकार के रूप में बने रहें।

विज्ञापन


कंपनी ने पुनर्गठन के लिए सलाहकार फर्म अल्वारेज एंड मार्सल को नियुक्त किया
एसवीबी ने पिछले महीने चैप्टर 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया था और खुद के पुनर्गठन के लिए व्यापार सलाहकार फर्म अल्वारेज़ एंड मार्सल को नियुक्त किया। फिलहाल एएंडएम के निकोलस ग्रोसी को गुरुवार को एसवीबी का अंतरिम सीएफओ नामित किया गया।
विज्ञापन


27 अप्रैल को होने वाली वार्षिक बैठक भी स्थगित की जाएगी
कंपनी ने अंतरिम सीईओ का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि ग्रॉसी प्रभावी रूप से कंपनी को चलाएंगे, उन्हें कंपनी के पुनर्गठन का काम सौंपा गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी वार्षिक बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करेगा, जो पहले 27 अप्रैल को निर्धारित थी। अमेरिका का सिलिकॉन वैली बैंक मार्च महीने में तालाबंदी की स्थिति में पहुंच गया था और इससे वैश्विक बैंकिंग संकट की शुरुआत हो गई। हालांकि बैंक को दिवालियापन फाइलिंग में शामिल नहीं किया गया। अपने दिवालिया होने के समय एसवीबी फाइनेंशियल ने कहा था कि उसके पास असुरक्षित ऋण के रूप में 3.3 अरब डॉलर स्टॉक के रूप में 3.7 अरब डॉलर हैं जो पुनर्गठन की प्रक्रिया में समाप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed