फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Suzlon Energy founder Tulsi Tanti passes away at 64 age

Tulsi Tanti Passes Away: सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Sun, 02 Oct 2022 02:56 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 02 Oct 2022 02:56 PM IST
सार

भारत के 'विंड मैन' के नाम से मशहूर सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती का शनिवार को 64 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

विज्ञापन
Suzlon Energy founder Tulsi Tanti passes away at 64 age
सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती का निधन - फोटो : Facebook @Tulsi Tanti

विस्तार

भारत के 'विंड मैन' के नाम से मशहूर सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती का शनिवार को 64 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। कंपनी के एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि तांती शनिवार शाम को पुणे से अहमदाबाद की यात्रा पर थे और उसी दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं। 1958 में गुजरात के राजकोट में जन्मे, तांती सुजलॉन एनर्जी के प्रमोटरों में से एक थे, जिसकी स्थापना उन्होंने 1995 में की थी।

विज्ञापन


ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए की थी सुजलॉन एनर्जी की स्थापना 
तांती, जिनका 1995 में एक कपड़ा व्यवसाय था। लेकिन बिजली की कमी के चलते उन्हें उत्पादन में कमी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने 1995 में ही कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पवन ऊर्जा उत्पादन में कदम रखा और सुजलॉन एनर्जी की स्थापना की। बाद में, 2001 में, उन्होंने कपड़ा व्यवसाय को बेच दिया। 2003 में, सुजलॉन को दक्षिण-पश्चिमी मिनेसोटा में 24 टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए डैनमार एंड एसोसिएट्स से यूएसए में अपना पहला ऑर्डर मिला। फिलहाल सुजलॉन एनर्जी का मार्केट कैप 8,535.90 करोड़ रुपये है। उनके मार्गदर्शन में सुजलान एनर्जी ने भारत के अलावा यूरोपीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज की। जर्मनी, नीदरलैंड्स, डेनमार्क में भी कंपनी के शोध एवं विकास केंद्र मौजूद हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने तुलसी तांती के निधन पर शोक जताया
तुलसी तांती के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  तुलसी तांती  एक अग्रणी व्यापारिक नेता थे जिन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमारे देश के प्रयासों को मजबूत किया। उनके असमय निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed