{"_id":"68c807a517f54cf77804d904","slug":"sustainability-is-non-negotiable-in-india-s-growth-journey-piyush-goyal-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piyush Goyal: 'भारत की विकास यात्रा में स्थिरता पर कोई समझौता नहीं', बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Piyush Goyal: 'भारत की विकास यात्रा में स्थिरता पर कोई समझौता नहीं', बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
Mon, 15 Sep 2025 06:03 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:03 PM IST
सार
Piyush Goyal: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) आम बैठक प्रदर्शनी के उद्घाटन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने हमेशा प्रकृति का सम्मान करने और पर्यावरण के साथ सद्भाव में रहने में विश्वास किया है। यही इसके विकास पथ का आधार है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की विकास यात्रा में स्थिरता 'अनिवार्य' है और इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मानकों में सामंजस्य स्थापित करना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) आम बैठक प्रदर्शनी के उद्घाटन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने हमेशा प्रकृति का सम्मान करने और पर्यावरण के साथ सद्भाव में रहने में विश्वास किया है। यही इसके विकास पथ का आधार है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, "भारत विकास के आधार स्तंभ के रूप में स्थिरता पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहा है, क्योंकि प्रत्येक भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रकृति का सम्मान करने में विश्वास करता है।" उन्होंने कहा कि भारत अपने जलवायु लक्ष्यों के प्रति मजबूरी में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
आर्थिक विकास में मानकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोयल ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले मानकों ने वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को समृद्ध बनाने में मदद की है। ये भारत के विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आईईसी बैठक जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच देशों को मानकों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए विचारों और तरीकों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे खुले बाजारों का विस्तार होता है, मुक्त व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलता है।