फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Surat industrialist announces gift of diamond jewellery and solar panels to Women's World Cup winning team

Team India: महिला विश्व कप विजेता टीम को सूरत के उद्योगपति का तोहफा, डायमंड ज्वेलरी और सोलर पैनल देने का एलान

Mon, 03 Nov 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 03 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने भारतीय महीला खिलाड़ियों के सम्मान में अनोखी पहल की है। ढोलकिया ने विश्व कप विजेता टीम को डायमंड ज्वेलरी और सोलर पैनल उपहार में देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Surat industrialist announces gift of diamond jewellery and solar panels to Women's World Cup winning team
भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया। टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकीया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q2 Results: टीसीपीएल का मुनाफा 10.7% बढ़कर 406.5 करोड़ रुपये, जानें अंबुजा सीमेंट्स के नतीजों में क्या

विज्ञापन

सूरत के उद्योगपति ने खिलाड़ियों के लिए की अनोखी पहल

विजय की खुशी में देश के उद्योगपति भी पीछे नहीं रहें। इस बीच सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने खिलाड़ियों के सम्मान में अनोखी पहल की है। ढोलकिया ने विश्व कप विजेता टीम को डायमंड ज्वेलरी और सोलर पैनल उपहार में देने की घोषणा की है। ढोलकिया श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडक्राफ्टेड नेचुरल डायमंड ज्वेलरी करना चाहते हैं भेंट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत से पहले ढोलकिया ने बीसीसीआई के मानद उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पत्र लिखकर विजेता टीम को सम्मानित करने की अपनी इच्छा जताई थी। पत्र में उन्होंने कहा कि वे भारतीय टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ता के प्रतीक के रूप में हैंडक्राफ्टेड नेचुरल डायमंड ज्वेलरी भेंट करना चाहते हैं।

खिलाड़ियों के घरों के छत पर सोलर पैनल लगवाने की इच्छा जताई 

साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि वे खिलाड़ियों के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करवाना चाहते हैं, ताकि उनके शब्दों में जिस रोशनी से उन्होंने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है, वह उनके जीवन में भी स्थायी रूप से चमकती रहे।

ढोलकिया ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला क्रिकेटरों ने अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से पहले ही एक अरब भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि यह हार्दिक भाव उनके इस साझा विश्वास को दर्शाता है कि सच्ची सफलता से लोगों और पृथ्वी दोनों का उत्थान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed