फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   supriya lifescience ipo listing share Stock market bse nse 55 percent premium investors richer

IPO Listing: सुप्रिया लाइफसाइंस के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, बाजार में 55 फीसदी चढ़कर लिस्ट हुआ शेयर

Tue, 28 Dec 2021 12:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

Supriya Lifescience Share Listed Today: सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों की मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। लिस्ट होते ही इसके निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसल, इस फार्मा एपीआई मैन्यूफैक्चरर्स के शेयर 55.11 फीसदी की उछाल के साथ 425 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए।

विज्ञापन
supriya lifescience ipo listing share Stock market bse nse 55 percent premium investors richer
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों की मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। लिस्ट होते ही इसके निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। दरअसल, इस फार्मा एपीआई मैन्यूफैक्चरर्स के शेयर 55.11 फीसदी की उछाल के साथ 425 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए। अपर बैंड पर इस इश्यू की कीमत 274 रुपये प्रति शेयर थी, इस हिसाब से इसके शेयर 151 रुपये बढ़त के साथ खुले। 

विज्ञापन


700 करोड़ रुपये का था आईपीओ
गौरतलब है कि सुप्रिया लाइफसाइंस का आईपीओ 700 करोड़ रुपये का था। इसके आईपीओ में फ्रेश शेयर जारी करने के साथ ही ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी था। इसका आईपीओ बीते 16 दिसंबर को खुला था और निवेशकों को इसमें 20 दिसंबर तक पैसे लगाने का मौका मिला था।आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि प्रमोटर सतीश वामन बाघ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की थी।
विज्ञापन


86 देशों में कंपनी का निर्यात 
एपीआई बनाने और इसकी आपूर्ति करने वाली दिग्गज कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंस का मुख्य फोकस रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर है। 1 अप्रैल 2021 से 31 अक्तूबर 2021 तक कंपनी के प्रोडक्ट्स को 86 देशों के 346 डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत 1296 ग्राहकों को निर्यात किया गया। कंपनी का एपीआई बिजनेस यूरोप, लैटिन अमेरिका, एशिया और नॉर्थ अमेरिका में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed