{"_id":"6787586bac2b6b1e4400ea63","slug":"suitor-pepsico-joins-haldiram-snacks-queue-us-execs-in-direct-talks-with-aggarwal-family-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deal: हल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करने की होड़ में कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली वैश्विक कंपनी भी, जानें सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Deal: हल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करने की होड़ में कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली वैश्विक कंपनी भी, जानें सबकुछ
Wed, 15 Jan 2025 12:11 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:11 PM IST
सार
भारत में 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार स्नैक्स का कारोबार 42,694.9 करोड़ रुपये है। इसके 2032 तक 95,521.8 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि देश की प्रमुख स्नैक्स कंपनी हल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए वैश्विक कोला कंपनी पेप्सीको भी बातचीत कर रही है। इस बारे में और क्या अपडेट्स हैं, जानें।
विज्ञापन
हल्दीराम पैप्सी
- फोटो : haldiram pepsi
विस्तार
स्नैक्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करने की होड़ में दुनिया की एक बड़ी कोला कंपनी भी शामिल हो गई है। सूत्रों के अनुसार हल्दीराम के मालिकों के परिवार से कंपनी ने बातचीत शुरू कर दी है। हल्दीराम में दिलचस्पी दिखाने वाली यह वैश्विक कंपनी पैप्सिको है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करने वाले प्रमुख दावेदारों में पेप्सीको के अलावा टेमासेक और अल्फा वेव ग्लोबल का भी नाम शामिल है। खबरों के अनुसार वे हल्दीराम के प्रमोटर्स अग्रवाल परिवार से बातचीत कर रहे हैं। हल्दीराम भारत की सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स और खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनी है। कंपनी की ओर से पिछले महीने 10-15% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार, न्यूयॉर्क स्थित पेप्सिको मुख्यालय के अधिकारियों ने हाल ही में अल्पमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्यों से सीधे बातचीत शुरू की है। हालांकि, यह बातचीत अब भी भी शुरुआती चरण में हैं और शायद औपचारिक लेन-देन तक पहुंचने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार डील के लिए फंडिंग की जरूरत पेप्सीको की अमेरिकी पैरेंट कंपनी ही पूरी करेगी। कहा जा रहा है कि भारतीय इकाई का नेतृत्व छोटी एक भूमिका निभाएगा। अग्रवाल दंपत्ति को इस सौदे में 85,000-90,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन की उम्मीद है क्योंकि वे पहली बार किसी बाहरी निवेशक को हिस्सेदारी बेचने की सोच रहे हैं।
लेज चिप्स, कुरकुरे, नमकीन स्नैक्स और डोरिटोस नाचो चिप्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको को घरेलू स्नैक्स बाजार में हल्दीराम से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलती है। पेप्सिको इससे पहले साल 2000 में अंकल चिप्स का अधिग्रहण कर चुकी है। भारत में 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार स्नैक्स का कारोबार 42,694.9 करोड़ रुपये है। इसके 2032 तक 95,521.8 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।