फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sugar prices falls by rs 2 pr KG

चीनी की बढ़ी मिठास, सरकार ने कम की कीमतें

Fri, 29 Apr 2016 05:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 05:28 AM IST
सार

  • 90 लाख टन चीनी का स्टॉक पहले से देश में मौजूद है
  • सरकार ने चीनी की उपलब्धता और देशभर में चीनी की कीमत में बढ़ोतरी के विभिन्न कारकों का जायजा लिया

विज्ञापन
Sugar prices falls by rs 2 pr KG
चीनी - फोटो : demo

विस्तार

चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने के लिए सरकार की तरफ से किए गए उपाय कारगर नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को चीनी की थोक कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट हो गई। गत बुधवार को कैबिनेट कमेटी ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने के लिए राज्यों द्वारा भंडारण सीमा लागू करने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के मुताबिक इस साल 15 अप्रैल तक देश भर में चीनी का उत्पादन 243.44 लाख टन रहा जो कि पिछले साल के मुकाबले 21.24 लाख टन कम है। दूसरी तरफ से सरकार की तरफ यह भी कहा गया है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और घरेलू
विज्ञापन

खपत के लिए पर्याप्त मात्रा में चीनी है।

देश में इस साल 253 लाख टन चीनी के उत्पादन की संभावना है जबकि घरेलू खपत 255 लाख टन की है। पिछले साल की 90 लाख टन चीनी का स्टॉक पहले से देश में मौजूद है। चीनी कारोबारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को एम ग्रेड चीनी की थोक कीमत दिल्ली की मंडी में 3500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जबकि गत सोमवार को एक ग्रेड चीनी के थोक दाम 3700 रुपये चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी के थोक कारोबारी विक्की गुप्ता ने बताया कि सरकार की सख्ती से बाजार से चीनी के खरीदार गायब है। उन्होंने बताया कि अभी चीनी के दाम जरूर गिर गए हैं, लेकिन चीनी मिल की तरफ से अगर आने वाले समय में बाजार में चीनी नहीं भेजी जाती है तो सरकार की सख्ती के बावजूद चीनी के दाम में बढ़ोतरी होगी। गुप्ता ने कहा कि सरकार इस प्रकार के फैसले लेकर इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दे रही है और उन चीजों के भंडारण पर लिमिट लगा रही है कि जिनकी कमी नहीं है।

चीनी के थोक कारोबारियों के मुताबिक चीनी मिल की तरफ से बाजार में कम मात्रा में सरकार ने देखा है कि चीनी मिलों में भंडारण की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद थोक और खुदरा मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है।


सरकार ने चीनी की उपलब्धता और देशभर में चीनी की कीमत में बढ़ोतरी के विभिन्न कारकों का जायजा लिया। चीनी महंगी होने के रुख को रोकने और थोक तथा खुदरा व्यापारियों को चीनी का भंडारण करने से रोकने के लिए सरकार के लिए चीनी को भंडारण सीमा के दायरे में लाना आवश्यक हो गया था। इस फैसले से चीनी की भंडारण सीमा लागू करने और इसकी आपूर्ति, वितरण, भंडारण नियमित करने में राज्य और केंद्र की एजेंसियां अधिक सशक्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed