फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   subsidy will be in account of rail ticket

पहले पूरा पैसा देकर लेना होगा रेल टिकट, बाद में खाते में आएगी सब्सिडी

Wed, 04 Jan 2017 03:06 AM IST
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
subsidy will be in account of rail ticket
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित करने की डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना को रेलवे में भी जल्द ही लागू करने की तैयारी है। इसे लागू करने की जल्दबाजी इसलिए है, क्योंकि इस समय रेलवे की वित्तीय हालत खराब है और इसका ऑपरेटिंग रेशियो 110 से भी ऊपर चला गया है। नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने पिछले साल ही ऐसा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे समाज के विभिन्न वर्गों को रेल यात्रा में छूट के जरिये सब्सिडी देता है, जो कि किराये के दस फीसदी से लेकर शत-प्रतिशत तक होता है। सरकार की योजना है कि किराये में छूट लेने वाला व्यक्ति पहले पूरा पैसा देकर टिकट कटाये और बाद में आधार कार्ड के डाटाबेस का उपयोग करते हुए लाभार्थी के बैंक खाते में सब्सिडी की रकम हस्तांतरित कर दी जाए। यह व्यवस्था वैसे ही काम करेगी जैसे कि घरेलू रसोई गैस के कनेक्शन में डीबीटी के जरिये सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से रखी जा रही नजर
वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बारे में रेल मंत्रालय को पिछले साल ही पत्र भेजा जा चुका है और अभी तक कुछ बैठकें हो चुकी हैं। इस पूरी योजना का सूत्रधार प्रधानमंत्री कार्यालय है और वहीं से इस पर नजर रखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि सब ठीक रहा तो अगले वित्त वर्ष में इस योजना को अमली जामा पहना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी सब्सिडी की तरह ही मिलेगी सब्सिडी

subsidy will be in account of rail ticket

एलपीजी सब्सिडी की तरह ही मिलेगी सब्सिडी
यात्रियों को कैसे मिलेगी सब्सिडी, इस सवाल पर अधिकारी ने बताया कि टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को पूरा किराया देना होगा। उसी समय काउंटर पर आधार नंबर भी देना होगा, जिससे रेलवे के पास यात्री का खाता नंबर, नाम, पता सब कुछ पहुंच जाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद टिकट पर जितनी सब्सिडी की रकम बनेगी, उसे खाते में भेज दिया जाएगा। यह उसी तरह है, जैसे रसोई गैस सिलेंडर लेते वक्त डिलीवरीमैन को पूरा पैसा देना होता है और सब्सिडी की रकम खाते में भेज दी जाती है।

रेलवे की वित्तीय हालत इस समय है खराब
रेल टिकटों में डीबीटी लागू करने की बात उस समय उठी है, जब रेलवे की वित्तीय हालत खराब हो चली है। पिछले महीने की बात करें तो उस समय रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 110 से ऊपर चला गया था। मतलब कि रेलवे को 100 रुपये कमाने के लिए 110 रुपये से भी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती है।

डीबीटी लागू होने से लोगों को होंगी असुविधाएं भी

subsidy will be in account of rail ticket

नीति आयोग का ही था आम बजट में रेल बजट समाहित करने का सुझाव

उल्लेखनीय है कि रेल बजट को आम बजट में समाहित करने का सुझाव नीति आयोग ने ही दिया था। इस सुझाव पर अमल करते हुए वर्ष 2017-18 के आम बजट में रेलवे के बजट को भी मिला दिया गया है। नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबराय रेलवे की बड़ी परियोजना के लिए निधि जुटाने के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह रेलवे बोर्ड के कुछ अहम कार्यों पर भी सुझाव दे रहे हैं।

डीबीटी लागू होने से लोगों को होंगी असुविधाएं भी

रेल यात्रा में डीबीटी लागू होने से भले ही रेलवे को फायदा हो, लेकिन इससे वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों, विभिन्न प्रकार की असाध्य बीमारियों से ग्रसित लोगों या अन्य श्रेणी में छूट पाने वाले यात्रियों को परेशानी भी होगी। अभी ऐसे व्यक्ति किराये में छूट लेने के लिए टिकट खिड़की पर प्रमाण-पत्र पेश करते हैं और उन्हें हाथों-हाथ छूट मिलती है। डीबीटी लागू होने पर पहले उन्हें पूरे किराये का भुगतान करना होगा और यात्रा पूरी होने के बाद उनके खाते में सब्सिडी का हस्तांतरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed