फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   stop sale of jhonson and jhonson baby shampoo, says child rights body to states

जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू पर तुरंत प्रभाव से लगे रोक, राज्यों को बाल अधिकार संस्था ने लिखा पत्र

Sat, 27 Apr 2019 05:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 27 Apr 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
stop sale of jhonson and jhonson baby shampoo, says child rights body to states
johnson

बच्चों के लिए उत्पाद बनाने वाली विश्व की प्रसिद्ध कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की भारत में मुसीबत बढ़ गई है। कंपनी के बेबी शैंपू में कैंसर पैदा करने वाली हानिकारक तत्व मिलने की रिपोर्ट आने के बाद बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ने इसकी बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

राजस्थान ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट को लिया संज्ञान

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने अमरउजाला.कॉम को बताया कि संस्थान ने राजस्थान ड्र्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब देश में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैंपू की बिक्री नहीं हो पाएगी। राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि शैंपू में जांच के बाद कैंसरकारक तत्व फॉर्मल्डिहाइड पाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


stop sale of jhonson and jhonson baby shampoo, says child rights body to states
johnson and johnson

अगले आदेश तक लगे रोक

एनसीपीसीआर ने अपने आदेश में कहा है कि राज्यों में इसकी बिक्री पर अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगे। साथ ही सभी दुकानों से इसके स्टॉक को भी हटा लिया जाए। एनसीपीसीआर ने राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर को जेएंडजे के टेल्कम पाउडर की रिपोर्ट को भी जल्द भेजने के लिए कहा है। 

कंपनी ने संकेत दिया है कि टेस्ट फेल होने की वजह फॉर्मल्डिहाइड तत्व हो सकता है, हालांकि उसने अपनी ओर से ऐसा तत्व शैंपू में मिलाए जाने से इनकार किया है। इन सैंपल में इमारत निर्माण सामग्री से संबंधित फॉर्मल्डिहाइड मिला है। 

यह तत्व कैंसर का भी कारण माना जाता है। लेकिन कंपनी ने संस्था के परिणाम को स्वीकारने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसके उत्पाद सुरक्षित हैं और इन्हें कठोरतम जांच के बाद जारी किया जाता है। कंपनी के अनुसार वे अपने शैंपू में फॉर्मल्डिहाइड नहीं मिलाते हैं, न ही इसमें ऐसे तत्व हैं जो कुछ समय बाद शैंपू में फॉर्मल्डिहाइड रिलीज करने लगें।

stop sale of jhonson and jhonson baby shampoo, says child rights body to states

क्या है फॉर्मल्डिहाइड

फॉर्मल्डिहाइड एक जैविक तत्व है और दुनिया में इसका सालाना 87 लाख टन उत्पादन होता है। इसका उपयोग लकड़ी पर की जाने वाली केमिकल कोटिंग, कपड़ों को सिल्वट से बचाने वाली कोटिंग से लेकर बिजली के उपकरणों, भवन निर्माण सामग्रियों, दरवाजे के पैनल, आदि में होता है। पीईटीएन जैसे विस्फोटक में भी घनत्व बढ़ाकर इसका उपयोग किया जाता है। फॉर्मल्डिहाइड के कई उपयोगों को यूरोपीय यूनियन ने प्रतिबधित कर रखा है।

बेबी पाउडर में मिला था एस्बेस्टस

कुछ समय पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसरकारक  एस्बस्टस पाया गया था। कंपनी ने फरवरी में बताया था कि जांच में उसके उत्पाद में एस्बस्टस नहीं मिलने के बाद उसने बेबी पाउडर का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed