फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Stock Market News: Market cap of top 10 companies decreased by 1.68 lakh crore

Stock market: टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ घटा, रिलायंस को झटका

Sun, 25 Dec 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 02:57 PM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया।
 

विज्ञापन
Stock Market News: Market cap of top 10 companies decreased by 1.68 lakh crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,68,552.42 करोड़ रुपये घट गया है। यह आंकड़े पिछले सप्ताह के हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, चीन व अन्य देशों में कोरोना संक्रमण से शेयर बाजार में भी हलचल है। इसके चलते पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,492.52 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटा।  

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन


इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 22,755.96 करोड़ रुपये घटकर 8,90,970.33 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 18,690.03 करोड़ रुपये घटकर 4,16,848.97 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,014.14 करोड़ रुपये घटकर 6,13,366.40 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,877.18 करोड़ रुपये घटकर 6,15,557.67 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,436.04 करोड़ रुपये घटकर 6,30,181.15 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 8,181.86 करोड़ रुपये घट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed