{"_id":"620241a936e579407768faff","slug":"stock-market-closed-on-the-green-mark-sensex-jumped-more-than-180-points-nifty-crossed-17200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17200 के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17200 के पार पहुंचा
Tue, 08 Feb 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187 अंक की तेजी लेकर 57,808 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 53 अंकों की बढ़त लेते हुए 17,266 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 187 अंक की तेजी लेकर 57,808 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 53 अंकों की बढ़त लेते हुए 17,266 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
480 अंक तक टूटा था सेंसेक्स
इससे पहले शेयर बाजार बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने 254 अंक की बढ़त के साथ 57,875 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। जबकि निफ्टी सूचकांक 76 अंक की उछाल के साथ 17,290 के स्तर पर खुला था। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और डेढ़ घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 478 अंक टूटकर सेंसेक्स 57,143 पर आ गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 149 अंक फिसलकर 17,065 के निचले स्तर पर पहुंच गया। बाजार की शुरुआत की बात करें तो लगभग 1373 शेयरों में तेजी आई, 498 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को 1024 अंक टूटा था सेंसेक्स
बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आए और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आकर 57,621 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 303 अंकों की गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि कारोबार के दौरान सेंसेक्स सोमवार को 1400 अंक तक, जबकि निफ्टी 333 अंक तक टूटा था। इस जोरदार गिरावट के चलते निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन