फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Startup Funding Ratan Tata took a big step to help senior citizens, will invest in this startup

Startup Funding: रतन टाटा ने वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए उठाया बड़ा कदम, इस स्टार्टअप में करेंगे निवेश

Tue, 16 Aug 2022 04:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 16 Aug 2022 04:26 PM IST
सार

Startup Funding: टाटा समूह से रिटायर होने के बाद रतन टाटा स्टार्टअप्स की मदद करने में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। बता दें कि टाटा की नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है। 25 वर्ष के शांतनु टाटा के दफ्तर में महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं, उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Startup Funding Ratan Tata took a big step to help senior citizens, will invest in this startup
रतन टाटा - फोटो : Instagram/Ratan Tata

विस्तार

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के उद्देश्य से शुरू किए गए स्टार्टअप गुड फेलोज में निवेश करने की घोषणा की है। हालांकि इस प्रोजेक्ट में रतन टाटा कितनी राशि का निवेश कर रहे हैं इस बारे में फिलहाल नहीं बताया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि टाटा समूह से रिटायर होने के बाद रतन टाटा स्टार्टअप्स की मदद करने में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। बता दें कि टाटा की नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है। 25 वर्ष के शांतनु टाटा के दफ्त में महाप्रबंधन के तौर पर कार्यरत हैं, उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वे 2018 से रतन टाटा के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि 84 वर्ष के रतन टाटा ने नायडू के विचार की सराहना करते हुए कहा कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने मन नहीं करता। टाटा ने शांतनू के बारे में कहा था कि एक अच्छे स्वभाग वाला साथी प्राप्त करना भी एक चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नायडू ने टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र बताया है। नया स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को साथी के रूप में काम करने के लिए युवा स्नातकों को हायर करता है। कंपनी देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में अपने बीटा चरण में बीते छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है। भविष्य में कंपनी पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में भी अपनी सेवाएं देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed