फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka Fuel Crisis Live Fuel supply will be completely closed in Sri Lanka for two days, this is the reason sri lanka fuel crisis news in hindi

Sri Lanka Fuel Crisis Live: श्रीलंका में दो दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगी ईंधन की आपूर्ति, ये है वजह  

Fri, 08 Jul 2022 06:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 08 Jul 2022 06:37 PM IST
सार

श्रीलंका सरकार की ऑयल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पंप देश की फॉरेक्स रिजर्व की कमी के कारण 27 जून से बंद पड़े हैं। एलआईओसी देश में पेट्रोलियम पदार्थों का खुदरा कारोबार करने वाली एक मात्र कंपनी है।

विज्ञापन
Sri Lanka Fuel Crisis Live Fuel supply will be completely closed in Sri Lanka for two days, this is the reason sri lanka fuel crisis news in hindi
श्रीलंका तेल संकट - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी कंपनी लंका आईओसी ने श्रीलंका में अगले दो दिनों तक पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण पर रोक लगा दी है। कंपनी की ओर से यह कदम देश में अगले दो दिनों में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से इस्तीफे की मांग के लिए बड़े पैमाने पर होने वाले प्रदर्शनों और आंदोलन की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को इस बात की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच एलआईओसी देश में पेट्रोलियम पदार्थों का खुदरा कारोबार करने वाली एक मात्र कंपनी है। आपको बता दें कि श्रीलंका सरकार की ऑयल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के पंप देश की फॉरेक्स रिजर्व की कमी के कारण 27 जून से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि समुद्रतटीय देश श्रीलंका की लगभग 2 करोड़ 20 लाख की आबादी इन दिनों गभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। आपको बता दें कि बीते 24 जून को अपना एक शिपमेंट देश नहीं पहुंच पाने के बाद सीपीसी अब तक तेल के शिपमेंट के लिए दूसरा ऑर्डर जारी नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका आईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा है कि हमें सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि हम आने वाले दो दिनों में देश में होने वाले प्रदर्शनों और आंदोलानों की आशंका को देखते हुए अपने आपूर्ति और संचालन के कार्यों को रोक दें। इसके बाद कंपनी ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ईंधन वितरण के कार्य को रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed