फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka Crisis Updates: Early signs of improvement in Sri Lanka's economy, IMF said this

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेत, आईएमएफ ने कही यह बात

Fri, 02 Jun 2023 11:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

महत्वपूर्ण नीतिगत कार्रवाइयों के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, लेकिन आर्थिक सुधार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis Updates: Early signs of improvement in Sri Lanka's economy, IMF said this
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीलंका की दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। आईएमएफ का मानना है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की अर्थव्यस्था पटरी पर लौट रही है। आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक केंजी ओकामुरा ने बीते दिन यानी गुरुवार को देश की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंत में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही श्रीलंका के अधिकारियों और आम लोगों से कहा कि सुधार की इस रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत है। महत्वपूर्ण नीतिगत कार्रवाइयों के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, लेकिन आर्थिक सुधार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों और श्रीलंकाई के लोगों दोनों को मजबूती के साथ सुधार की गति को बरकरार रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं के साथ लगातार खुला संवाद ऋण स्थिरता को बहाल करने के लिए पुनर्गठन समझौतों तक पहुंचने में मदद करेगा। इससे पहले श्रीलंका में आईएमएफ की शर्तों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच इस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था ने सफाई दी थी। उसने कहा था कि विशेष परिस्थितियों के कारण आईएमएफ को सख्त शर्तें लगानी पड़ीं। संस्था के एक अधिकारी ने कहा था कि जब देश अपने ऊपर मौजूद कर्ज को चुकाने की स्थिति में नहीं रहा, तब सरकार को आईएमएफ के पास जाना पड़ा और आईएमएफ की शर्तों को स्वीकार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के बारे में अहम जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस साल सितंबर तक ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम पूरा हो जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स में श्रीलंकाई राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया कि  ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के पूरा हो जाने के बाद देश की दिवालिया अर्थव्यवस्था को स्थिर स्तर पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed