फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sri Lanka Crisis: Schools closed for a week amid energy crisis in Sri Lanka

Sri Lanka Fuel Crisis: श्रीलंका में ऊर्जा संकट के बीच एक हफ्ते के लिए स्कूल किए गए बंद

Mon, 04 Jul 2022 11:40 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 04 Jul 2022 11:40 AM IST
सार

भारी विदेशी कर्ज के चलते हिंद महासागर में स्थित इस देश को कोई भी सप्लायर ईंधन उधार में बेचने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में उपलब्ध स्टॉक अब महज कुछ ही दिनों के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: Schools closed for a week amid energy crisis in Sri Lanka
श्रीलंका संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऊर्जा और नगदी की तंगी से बेहाल श्रीलंका ने हफ्ते भर के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक श्रीलंका में शिक्षकों और बच्चों को स्कूल पहुंचाने केलिए अभिभावकों के पास पर्याप्त ईंधन नहीं बचा है। देश के ऊर्जा मंत्री ने देश के प्रवासियों से ऑयल खरीदने के लिए आर्थिक मदद देने के मकसद से बैंको के जरिए घर पर पैसे भेजने की अपील की है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि भारी विदेशी कर्ज के चलते हिंद महासागर में स्थित इस देश को कोई भी सप्लायर ईंधन उधार में बेचने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में उपलब्ध स्टॉक अब महज कुछ ही दिनों के लिए पर्याप्त है। इस स्थिति में सरकार की योजना बचे हुए ईंधन को सिर्फ स्वास्थ्य, पोर्ट वर्कर्स, पब्लिक ट्रांसपोर्ट खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जैसे जरूरी कार्यों को ही उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने पत्रकारों से कहा है कि रकम जुटाना चुनौतीपूर्ण है। यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने नए ईंधन के स्टॉक के लिए ऑर्डर दिया है और 40,000 मीट्रिक टन डीजल शुक्रवार को देश में पहुंचने की उम्मीद है, एक दूसरे विमान से 22 जुलाई को पेट्रोल पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि ईंधन की कई खेप अभी देश पहुंचनी है पर इसके भुगतान के लिए 58.7 करोड़ रुपये जुटाने में अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। विजेसेकरा ने बताया है कि श्रीलंका पर सात फ्यूल सप्लायर्स का लगभग 80 करोड़ डॉलर बकाया है। 

आपको बता दें कि श्रीलंका में पिछले महीने भी ईंधन की कमी के कारण एक दिन के लिए देश भर में स्कूल बंद कर दिए गए थे। वहीं, शहरी क्षेत्रों में बीते दो सप्ताह से स्कूल बंद हैं। अब जो हालत बने हैं उसके अनुसार स्कूल शुक्रवार तक बंद ही रहेंगे।        

श्रीलंका में सरकारी अधिकारियों की ओर से सोमवार से देश भर में तीन घंटे बिजली कटौती की घोषणा भी की गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि बिजली उत्पादन संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आपूर्ति उपलब्ध करवाना ताजा परिस्थितियों में संभव नहीं है। गौरतलब है कि श्रीलंका में आर्थिक तंगी के बीच पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की गई है। इस दौरान देश में रसोई गैस, दवाओं और खाद्य सामग्री सहित कई जरूरी चीजों की भारी कमी देखी गई है। 


देश के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा है कि मुख्य समस्या देश में डॉलर की कमी है। ऐसे में विदेशों में काम कर रहे लगभग 20 लाख श्रीलंकाई नागरिकों से अपील है कि वे अनौपचारिक माध्यमों की बजाय बैंकों के माध्यम से अपनी विदेशी मु्द्रा में अर्जित आय घर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed