फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet unveils republic day offer, fly for 769 inclusive fare

Spicejet ने निकाला रिपब्लिक डे ऑफर, 769 रुपये के फेयर में कर सकेंगे देश में हवाई सफर

Mon, 22 Jan 2018 02:32 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
spicejet unveils republic day offer, fly for 769 inclusive fare
spicejet

रिपब्लिक डे को भुनाने में कंपनियां पीछे नहीं है। साल के पहले बड़े वीकेंड से पहले हवाई कंपनियां लगातार नए ऑफर लेकर के आ रही है, जिसके जरिए कम फेयर पर लोग यात्रा कर सकें। बजट एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने साल का पहला प्रमोशनल ऑफर निकाला है। इस ऑफर को कंपनी ने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल ऑफर का नाम दिया है। 

विज्ञापन


विदेश में भी कर सकेंगे यात्रा
इस ऑफर के तहत लोग विदेश में भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उनको केवल 2469 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ऑफर के तहत 22 से 25 जनवरी के बीच लोग टिकट बुक करा सकेंगे। बुक कराए गए टिकट पर 12 दिसंबर 2018 तक यात्रा करनी होगी। 

विज्ञापन

देना होगा प्रोमोकोड

spicejet unveils republic day offer, fly for 769 inclusive fare
spicejet

कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के तहत लोगों को प्रोमोकोड देना होगा। REP69 कोड का पेमेंट करते वक्त अप्लाई करने पर डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर को लेने के लिए कंपनी ने कुछ नियम बनाए है, जिनका पालन करने के बाद ही यात्रियों को डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। यात्री स्पाइसजेट की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और ट्रेवल एजेंट के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं। 

ये हैं नियम
इस ऑफर का लाभ पाने के लिए लोगों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा, जो इस प्रकार हैं-
डिस्काउंट केवल एकतरफा यात्रा पर लागू होगा। 
ये ऑफर किसी अन्य ऑफर या फिर ग्रुप बुकिंग के लिए मान्य नहीं होगा। 
इस ऑफर के तहत टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड भी मिलेगा। 
आप यात्रा की तारीख और समय को बदलवा सकेंगे, लेकिन इसके लिए डिफरेंस देना होगा। 
यह ऑफर देश में और विदेश यात्रा दोनों पर लागू होगा। 
इस ऑफर के तहत ब्लैकआउट डेट्स भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed