फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet to separated from Spice Express in the first week of August

SpiceJet: स्पाइस एक्सप्रेस से अलग होगी स्पाइसजेट, अगस्त के पहले सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया 

Sun, 10 Jul 2022 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Jul 2022 02:49 PM IST
सार

स्पाइसजेट इस समय नियामकीय जांच के घेरे में है। उसके विमानों में 19 जून से तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाएं हुईं हैं। ऐसे में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
SpiceJet to separated from Spice Express in the first week of August
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट अगस्त के पहले सप्ताह तक स्पाइस एक्सप्रेस से अलग हो सकती है। यह जानकारी रविवार को कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया, बैंकों और शेयरधारकों ने स्पाइसजेट एयरलाइन से कार्गो और लॉजिस्टिक कंपनी स्पाइस एक्सप्रेस को अलग करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह विभाजन अगस्त के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, स्पाइसजेट ने पिछले साल 17 अगस्त को कहा था कि वह कार्गो और लॉजिस्टिक सेवाओं की अपनी अनुषंगी कंपनी स्पाइस एक्सप्रेस को बिक्री के आधार पर अलग करेगी। कंपनी ने बताया कि इससे उसे स्वतंत्र रूप से धन जुटाने और तेजी से वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


जांच के घेरे में है स्पाइसजेट

स्पाइसजेट इस समय नियामकीय जांच के घेरे में है। पांच दिन पहले एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, क्योंकि उसके विमानों में 19 जून से तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाएं हुईं हैं। डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन सुरक्षित, कुशल और भरोसेमंद हवाई सेवाएं देने में विफल रही है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए स्पाइसजेट को तीन सप्ताह का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से घाटे में एयरलाइन कंपनी  

एयरलाइन पिछले चार साल से घाटे में चल रही है। इसे 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में क्रमशः 316 करोड़ रुपये, 934 करोड़ रुपये और 998 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इसके बाद अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान उसे 1,248 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।दूसरी ओर स्पाइस एक्सप्रेस का रेवेन्यू बढ़ रहा है। अक्टूबर-दिसंबर, 2021 की तिमाही में स्पाइस एक्सप्रेस ने अपने राजस्व में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 584 करोड़ रुपये हासिल किए।



सिंह ने पिछले सप्ताह पीटीआई से कहा था, ‘‘हमें स्पाइसजेट से स्पाइस एक्सप्रेस को अलग करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। हमें ऐसा करने के लिए अपने बैंकों से मंजूरी भी मिल गई है। हम अगले माह के प्रथम सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed