फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet promoter Ajay Singh, in his personal capacity, along with Busy Bee Airways Private Limited

Aviation: स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह का गो फर्स्ट पर दांव, एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए लगाई बोली

Fri, 16 Feb 2024 04:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

Aviation: स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह के अनुसार उनका दृढ़ विश्वास है कि गो फर्स्ट में अपार संभावनाएं हैं और स्पाइसजेट के साथ घनिष्ठ तालमेल में काम करते हुए इसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे दोनों वाहकों को लाभ होगा।

विज्ञापन
SpiceJet promoter Ajay Singh, in his personal capacity, along with Busy Bee Airways Private Limited
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने दिवालिया हो चुकी एयरलाइंस गो फर्स्ट के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई है। उन्होंने बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ निजी हैसियत से यह बोली लगाई है। स्पाइसजेट ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह बोली सिंह ने बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ निजी तौर पर लगाई है।

विज्ञापन


नई एयरलाइन के लिए ऑपरेटिंग पार्टनर के रूप में स्पाइसजेट की भूमिका में आवश्यक स्टाफ, सेवाएं और उद्योग विशेषज्ञता प्रदान करना शामिल है। इस सहयोग से दोनों एयरलाइन के बीच तालमेल पैदा होने की उम्मीद है। इससे लागत प्रबंधन और राजस्व वृद्धि के मामले में सुधार होगा। साथ ही भारतीय विमानन उद्योग के भीतर एक मजबूत बाजार बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


सिंह, जो स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि गो फर्स्ट में अपार संभावनाएं हैं और स्पाइसजेट के साथ घनिष्ठ तालमेल में काम करते हुए इसे पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे दोनों वाहकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह ने अपने बयान में कहा, "घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर प्रतिष्ठित स्लॉट, अंतरराष्ट्रीय यातायात अधिकार और 100 से अधिक एयरबस नियो विमानों के ऑर्डर के अलावा, गो फर्स्ट यात्रियों के बीच एक विश्वसनीय और मूल्यवान ब्रांड है।"

उन्होंने कहा, "मुझे इस लोकप्रिय एयरलाइन को पुनर्जीवित करने और आपसी विकास और सफलता के लिए अपनी क्षमता का अपनी क्षमता के अनुरूप इन प्रयासों में योगदान करने में खुशी हो रही है।"

वित्तीय संकट से घिरी गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में उड़ान सेवाएं बंद कर दी थी और वह दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। बिजी बी एयरवेज के बारे में फिलहाल कोई विशिष्ट ब्योरा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed