फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet may purchase new 100 aircraft from airbus, says ajay singh

स्पाइसजेट एयरबस से खरीद सकती है 100 नए विमान, खर्च होंगे 71 हजार करोड़ रुपये

Wed, 25 Sep 2019 09:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
spicejet may purchase new 100 aircraft from airbus, says ajay singh

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही एयरबस से 100 नए विमान खरीद सकती है। कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि विस्तार योजना के तहत ऐसा किया जाएगा। इसके लिए कंपनी करीब 71 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे अजय सिंह ने कहा कि बोइंग के 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर रोक के कारण बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोइंग के मैक्स विमानों की उड़ान जल्द शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। यह स्पाइसजेट का सबसे बड़ा दर्द है। इन विमानों पर रोक की वजह से जो नुकसान हुआ उसके हर्जाने के लिए बोइंग से बात चल रही है। स्पाइसजेट के पास ऐसे 12 विमान हैं।बोइंग ने स्पाइसजेट से कहा है कि अमेरिकी रेग्युलेटर्स से नवंबर में मैक्स विमान की उड़ान की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अगर बोइंग को मैक्स विमानों का परिचालन करने की मंजूरी नहीं मिली तो फिर वो एयरबस से विमानों को खरीदने की योजना पर आगे बढ़ेगी। इससे एयरलाइंस की कई दिक्कतों को खत्म करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीओ लाने की योजना बना रही कंपनी

बता दें कि स्पाइसजेट अपने लॉजिस्टिक्स कारोबार का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। इस संदर्भ में ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि एक साल पुरानी स्पाइस एक्सप्रेस को 12 महीने के भीतर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराया जा सकता है। कार्गो बिजनेस एयरलाइन कंपनियों को ऐसे समय में राहत प्रदान करती हैं जब बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा हो और यात्री किराए में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है। रिसर्च फर्म ईमार्केटर की मानें, तो साल 2022 तक ई-कॉमर्स बिक्री बढ़कर 72 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। साल 2018 में यह आंकड़ा 32.7 अरब डॉलर था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed