फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet has paid AAI dues, now the airline will get this facility

SpiceJet: स्पाइसजेट ने एएआई का बकाया चुकाया, अब एयरलाइन को मिलेगी ये सुविधा

Tue, 02 Aug 2022 10:55 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 02 Aug 2022 10:55 AM IST
सार

SpiceJet: केंद्र सरकार प्रशासित एएआई ने साल 2020 में स्पाइसजेट कंपनी को कैश एंड कैरी के रूप में परिचालन करने को कहा था क्योंकि एयरलाइन एएआई के पुराने बकाये का भुगतान नहीं कर पा रहा था।  

विज्ञापन
SpiceJet has paid AAI dues, now the airline will get this facility
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा है कि उसने एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के साथ एक करार किया है। इसके साथ ही उसने एएआई के बकाए का पूरा मूलधन भी चुका दिया है। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने अपनी ओर से बयान जारी कर कहा है कि इसके साथ ही अब स्पाइसजेट एएआई के साथ कैश एंड कैरी मोड में काम नहीं करेगा। अब उसे पहले की तरह एडवांस पेमेंट मैकेनिज्म की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार प्रशासित एएआई ने साल 2020 में स्पाइसजेट कंपनी को कैश एंड कैरी के रूप में परिचालन करने को कहा था क्योंकि एयरलाइन एएआई के पुराने बकाये का भुगतान नहीं कर पा रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैश एंड कैरी मोड में एयरलाइन कंपनी को एएआई के एयरपाेर्ट्स पर नेविगेशन, लैंडिंग, पार्किंग और परिचालन से जुड़ी दूसरी सुविधाओं के लिए रोजाना भुगतान करना पड़ रहा था। 

स्पाइसजेट ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि इस करार के तहत एएआई ने एयरलाइन कंपनी 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भी रिलीज कर दिया है। इससे कंपनी के परिचालन में आसानी होगी।

बता दें कि स्पाइसजेट बीते चार सालों से घाटे में चल रही है। एयरलाइन ने साल 18-19, 19-20 और 20-21 में क्रमशः 316 करोड़, 934 करोड़ और 998 करोड़ रुपये का घाटा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed