फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   spicejet extends its monsoon mega sale offer to beat indigo

स्पाइसजेट ने बढ़ाया अपना मानसून मेगा सेल ऑफर, अब इस तारीख तक कर सकेंगे 999 में टिकट बुक

Wed, 11 Jul 2018 03:43 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
spicejet extends its monsoon mega sale offer to beat indigo

लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट ने अपने मानसून मेगा सेल ऑफर को बढ़ा दिया है। लोगों की भारी डिमांड और इंडिगो द्वारा अपनी वर्षगांठ पर 1212 ऑफर शुरू करने के बाद इसको आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


999 रुपये में बुक कर सकते हैं टिकट
इस ऑफर के तहत यात्री 999 में टिकट को बुक करा सकते हैं। इसके लिए 4 जुलाई से 8 जुलाई के बीच टिकट को बुक कराना था, जिसे बढ़ाकर के 13 जुलाई कर दिया गया है। यात्री 8 अक्टूबर तक यात्रा कर सकते हैं।  यात्रियों को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर के टिकट की बुकिंग करनी होगी। वहीं यात्रियों को सीट, खाने, स्पाइसमैक्स आदि सुविधाओं पर 20 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। 
विज्ञापन


एक तरफ की यात्रा पर मिलेगी छूट
सेल ऑफर केवल एक तरफ की यात्रा पर लागू होगा। ग्रुप बुकिंग कराने पर ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। कैंसिल कराने पर पैसा वापस मिलेगा, हालांकि थोड़ा पैसा काटा जाएगा। यात्री अपने यात्रा की तारीख, उड़ान का समय बदलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पैसा देना होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकट की बुकिंग होगी। ऑफर के दौरान ब्लैक आउट डेट लागू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो का यह है ऑफर

spicejet extends its monsoon mega sale offer to beat indigo

12 साल से देश में हवाई सेवा प्रदान करने वाली लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपनी वर्षगांठ के मौके पर चार दिन के लिए सेल ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत 12 लाख टिकट सेल के लिए मौजूद हैं, जिसके लिए यात्रियों को 1212 रुपये के शुरुआती किराये में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

25 जुलाई से कर सकेंगे यात्रा
यात्री इस ऑफर के तहत बुक की गईं टिकट पर 25 जुलाई से लेकर के 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। बुकिंग कराने पर 25 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों को 3 हजार रुपये से ज्यादा का टिकट बुक कराने पर 5 फीसदी (500 रुपये) की अतिरिक्त छूट मिलेगी, अगर इसका भुगतान एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से होगा। 

4 अगस्त को होंगे 12 साल
इंडिगो के 4 अगस्त को 12 साल पूरे होंगे। यह ऑफर 57 शहरों में यात्रा करने के लिए मान्य होगा और 13 जुलाई को समाप्त होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed