{"_id":"613209148ebc3e7a1a5a5009","slug":"spicejet-employees-went-on-strike-at-delhi-airport-over-salary-issues-but-now-return-to-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट में हड़ताल: वेतन को लेकर परेशान कर्मचारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
स्पाइसजेट में हड़ताल: वेतन को लेकर परेशान कर्मचारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका काम
Fri, 03 Sep 2021 05:07 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:07 PM IST
सार
शुक्रवार को स्पाइसजेट के कर्मचारियों के एक वर्ग ने वेतन में कटौती को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर हड़ताल की। फिर अधिकारियों के साथ बातचीत कर वे काम पर लौटे।
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइ फोटो)
- फोटो : Instagram
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश का विमानन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हैं। कर्मचारियों के वेतन में कटौती हुई है और साथ ही इसका भुगतान अनियमित समय पर किया जा रहा है। इसलिए आज स्पाइसजेट के कर्मचारियों के एक वर्ग ने दिल्ली हवाई अड्डे पर हड़ताल की। लेकिन अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
इस संदर्भ में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर कंपनी की विमानन सेवा सुचारू रूप से चल रही है। दिल्ली हवाई अड्डे पर कार्यरत कर्मचारी कुछ मुद्दों को लेकर असंतुष्ट थे। अब वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। दरअसल महामारी की वजह से यात्रा पर प्रतिबंध के चलते स्पाइसजेट को वित्तीय घाटा उठाना हुआ है। ऐसे में कंपनी ने 2020 से अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की है।
विज्ञापन
जून तिमाही में 729 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
पिछले महीने बजट वाहक स्पाइसजेट ने जून में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस दौरान कंपनी को 729 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है क्योंकि महामारी की दूसरी लहर की वजह से कंपनी का उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 593 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
विज्ञापन
प्लेन में बैठे-बैठे सस्ते में बुक कर सकते हैं टैक्सी
मालूम हो कि हाल ही में स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों के लिए नई सुवीधा की शुरुआत की थी। अब यात्रियों को फ्लाइट से उतरने के बाद टैक्सी या कैब का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री उड़ान के दौरान ही हवाई अड्डे से बाहर जाने के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं। एयरलाइन के इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'स्पाइसस्क्रीन' का इस्तेमाल करके इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। यह नई सेवा सबसे पहले दिल्ली हवाई अड्डे से शुरू की गई। इसके बाद एयरलाइन चरणबद्ध तरीके से मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे सहित अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर इसकी शुरुआत करेगी।