फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sovereign Gold Bond Issue Price Fixed At Rs 5926 Per Gm Of Gold Subscription Opens 19 June

Sovereign Gold Bond: सस्ते में सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, आज से शुरू होगी गोल्ड बॉन्ड की बिक्री

Mon, 19 Jun 2023 05:54 AM IST
कालीचरण Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 05:54 AM IST
सार

गोल्ड बॉन्ड बैंकों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि., बीएसई, एनएसई और डाकघरों के अलावा एजेंटों के जरिये खरीद सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sovereign Gold Bond Issue Price Fixed At Rs 5926 Per Gm Of Gold Subscription Opens 19 June
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : self

विस्तार

आरबीआई एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। 2023-24 के लिए इसकी पहली किस्त सोमवार यानी 19 जून, 2023 से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 23 जून तक निवेश कर सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने एसजीबी के लिए 5,926 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन खरीदने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। एसजीबी के जरिये एक व्यक्ति 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकता है। हिंदू अविभाजित परिवारों और ट्रस्टों के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम है।

विज्ञापन


यहां से कर सकते हैं खरीदारी
गोल्ड बॉन्ड बैंकों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि., बीएसई, एनएसई और डाकघरों के अलावा एजेंटों के जरिये खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे होगा भुगतान 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए नकद, डिमांड ड्राफ्ट या इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के जरिये भुगतान कर सकते हैं। नकद में अधिकतम 20 हजार रुपये तक भुगतान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल मिलता है 2.50 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 8 साल होती है। इस अवधि के बाद होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। आप 5 साल बाद भी इससे बाहर निकल सकते हैं। इसे खरीदने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है। यह राशि हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाती है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ता है। 


ये हैं ऑनलाइन खरीद के तरीके...

  • पसंदीदा बैंक के इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें।
  • ई-सर्विस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का विकल्प चुनें।
  • आरबीआई की ओर से निर्धारित नियम-शर्तें ध्यान से पढ़ें। 
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद परचेज फॉर्म में सब्सक्रिप्शन की मात्रा भरें। ऐसा करने के बाद उसमें नॉमिनी से जुड़ी डिटेल्स भी भरें। 
  • डिटेल्स सत्यापित करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 


कोलैटेरल के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल 
 केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता के बीच गोल्ड बॉन्ड के जरिये यह सोने में निवेश का अच्छा अवसर है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाना आकर्षक निवेश माना जाता है। इसमें खरीदार को शुद्धता और सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ती है। इस बॉन्ड का इस्तेमाल कर्ज लेने के लिए कोलैटेरल के रूप में भी किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed