फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Southeast Asian ASEAN nations want to discuss tariffs with Trump as unified bloc says Malaysia PM

ASEAN: आसियान शिखर सम्मेलन आज, टैरिफ के मुद्दे पर एक ब्लॉक की तरह ट्रंप से बात करना चाहते हैं ये एशियाई देश

Mon, 26 May 2025 11:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 May 2025 11:04 AM IST
सार

आसियान देशों का बड़ा निर्यात अमेरिका होता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन के टैरिफ लगाने के बाद आसियान देशों को बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिका ने सिंगापुर पर 10 प्रतिशत तो कंबोडिया जैसे छोटे देश पर 49 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का एलान किया था। हालांकि फिलहाल तो अमेरिका ने टैरिफ लगाने पर 90 दिनों की छूट दी है। 
 

विज्ञापन
Southeast Asian ASEAN nations want to discuss tariffs with Trump as unified bloc says Malaysia PM
आसियान शिखर सम्मेलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मलयेशिया में आसियान देशों के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई। आसियान शिखर सम्मेलन में मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलग-अलग देशों के बजाय आसियान देशों के एक एकीकृत ब्लॉक के रूप में बात करने का सुझाव दिया। आसियान शिखर सम्मेलन में म्यांमार में जारी गृह युद्ध को रोकने के लिए भी कुछ ठोस कदम उठाने पर विचार किया जा सकता है। आसियान शिखर सम्मेलन इस साल मलयेशिया में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


टैरिफ मुद्दे पर चर्चा के लिए एकीकृत ब्लॉक
सम्मेलन की शुरुआत में मलयेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि 'वे चाहते हैं कि टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से चर्चा के लिए एक एकीकृत ब्लॉक बनाया जाए।' इस साल के अंत में टैरिफ मुद्दे पर आसियान और अमेरिका के बीच बातचीत हो सकती है। आसियान देशों ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो आसियान देशों की तरफ से अमेरिका से टैरिफ मुद्दे पर चर्चा करेगी। आसियान देशों में सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलयेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश हैं तो वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे छोटे देश भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Share Market: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारतीय बाजार गुलजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आसियान देशों का बड़ा निर्यात अमेरिका होता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन के टैरिफ लगाने के बाद आसियान देशों को बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिका ने सिंगापुर पर 10 प्रतिशत तो कंबोडिया जैसे छोटे देश पर 49 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का एलान किया था। हालांकि फिलहाल तो अमेरिका ने टैरिफ लगाने पर 90 दिनों की छूट दी है। 


आर्थिक विकास को तेजी देने की कोशिश जारी
आसियान देशों के नेताओं ने अपनी अर्थव्यवस्था की गति को बेहतर करने के लिए मंगलवार को चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और गल्फ कॉपरेशन काउंसिल के सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात की। गल्फ काउंसिल में बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब और यूएई जैसे देश शामिल हैं। सोमवार को आसियान देशों ने आर्थिक और सामाजिक एकीकरण के लिए अगले 20 साल की कार्ययोजना भी लॉन्च की। 

ये भी पढ़ें- America: भारत में आईफोन बनाने पर एपल को धमका रहे ट्रंप; पर कंपनियां 80% उत्पाद बाहर बना रहीं, क्या है मजबूरी?

आसियान देशों ने म्यांमार में जारी हिंसा पर भी चिंता जाहिर की और शांति के लिए एकजुट प्रयास करने की बात कही। आसियान देशों ने इसके लिए एक सलाहकार समूह का गठन किया है, जिसका नेतृत्व थाईलैंड के पूर्व नेता थाकसिन शिनेवात्रा करेंगे। इस मुद्दे पर मलयेशिया के पीएम ने बीते महीने म्यांमार के सेना प्रमुख से भी बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed