फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Software exporting company TCS will provide jobs to more than 1.25 lakh people in the next financial year

TCS: टीसीएस 1.25 लाख से ज्यादा नौकरियां देगी, शुद्ध लाभ पहुंचा 11 फीसदी बढ़कर 10,846 करोड़

Tue, 10 Jan 2023 05:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 05:23 AM IST
सार

पिछले 18 महीने से हमने तेजी से भर्तियां की हैं। हालांकि, मांग में कमी के कारण दिसंबर तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या 2,197 घटकर 6,13,974 रह गई है।

विज्ञापन
Software exporting company TCS will provide jobs to more than 1.25 lakh people in the next financial year
TCS

विस्तार

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अगले वित्त वर्ष में 1.25 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां देगी। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में मामूली गिरावट के बाद कंपनी ने यह घोषणा की है। 
विज्ञापन


टीसीएस ने कहा, पिछले 18 महीने से हमने तेजी से भर्तियां की हैं। हालांकि, मांग में कमी के कारण दिसंबर तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या 2,197 घटकर 6,13,974 रह गई है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी व प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा, हम समान स्तर पर भर्तियां कर रहे हैं। अगले वित्त वर्ष में 1.25-1.50 लाख तक भरि्तयां करेंगे। 2021-22 में कंपनी ने 1.03 लाख नए लोगों को नौकरी दी।  2022-23 में अब तक करीब 55,000 लोगों की भर्ती कर चुके हैं। 
विज्ञापन


शुद्ध लाभ 11 फीसदी बढ़कर 10,846 करोड़
टीसीएस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 11 फीसदी बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में शुद्ध लाभ 9,769 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा, विदेशी मुद्रा में आय बढ़ने से लाभ बढ़ा है। कुल राजस्व 19.1% बढ़कर 58,229 करोड़ पहुंच गया। टीसीएस ने प्रति शेयर 67 रुपये की विशेष व 8 रुपये की अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। इस तिमाही में नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की दर 21.5 से घटकर 21.3% रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डमैन सैश करेगी 3,000 लोगों की छंटनी
गोल्डमैन सैश अपनी कई कंपनियों से 3,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। सूत्रों ने बताया, मंदी की आशंका से कंपनी पहले से इसकी तैयारी कर रही है। संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। ब्लूमबर्ग का दावा है कि 3,200 लोगों की छंटनी हो सकती है। उधर, कंपनी की निवेश बैंकिंग फीस 2022 में करीब आधी घटकर 77 अरब डॉलर रह गई। 

मेरठ-कानपुर समेत 10 अन्य शहरों में जियो 5जी सेवा शुरू
जियो ने उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के 10 अन्य शहरों में 5जी सेवा शुरू की है। इन शहरों में आगरा, कानपुर, मेरठ व प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझिकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर शामिल हैं।
दूरसंचार कंपनी ने कहा, सोमवार से इन शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस-प्लस स्पीड के साथ असीमित डाटा का लाभ लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर में आमंत्रित किया जाएगा। अब हम तेजी से एक के बाद एक शहर में यह सेवा शुरू करते जा रहे हैं। इस नवीनतम घोषणा के साथ जियो की 5जी सेवा अब 85 शहरों में शुरू हो गई है। 

रत्न-आभूषण निर्यात 21.5 फीसदी घटकर 10,473 करोड़
यूक्रेन-रूस संघर्ष ने भारत के रत्न और आभूषण (जेम्स एंड जूलरी) निर्यात को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिसंबर, 2022 में कट एवं पॉलिश डायमंड का निर्यात 21.50 फीसदी गिरकर 10,473 करोड़ रुपये रहा जो 2021 में 13,342 करोड़ रुपये था। हालांकि, इसी दौरान प्लेन गोल्ड जूलरी का सकल निर्यात 21.31% बढ़कर 2369.74 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021 में 1953.46 करोड़ रुपये रहा था।

एचडीएफसी बैंक का कर्ज 0.25% महंगा
एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के फंड आधारित मार्जिनल कॉस्ट (एमसीएलआर) में 0.25 फीसदी की वृद्धि की है। इससे हर तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। नई दर 7 जनवरी से लागू है। एक साल का एमसीएलआर अब 8.85 फीसदी होगा जो पहले 8.60 फीसदी था।


एमजी मोटर की नेक्स्ट जेन हेक्टर लॉन्च
एमजी मोटर इंडिया ने नेक्स्ट-जेन हेक्टर एसयूवी पेश किया है। इसमें नई तकनीक के साथ ज्ञानयुक्त फीचर्स हैं। कंपनी के एमडी राजीव छाबा ने कहा, नेक्स्ट-जेन हेक्टर को बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed