फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   softdrink consumption to rise including juice and water bottle

2021 तक देश में काफी बढ़ जाएगी सॉफ्टड्रिंक की खपत, जूस का भी रहेगा योगदान

Sat, 20 Apr 2019 12:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 20 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
softdrink consumption to rise including juice and water bottle

अगले दो सालों में देश के अंदर सॉफ्टड्रिंक की खपत काफी बढ़ जाएगी। इस खपत में बोतल बंद जूस और पानी का भी योगदान रहेगा। 2016 में खपत करीब 44 बोतल की थी। एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन

शहरों के बजाए गांवों में बढ़ी डिमांड

पेप्सीको इंडिया की बॉटलिंग पार्टनर वरुण ब्रीवरेजेस की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो सालों में शहरों व गांवों में डिमांड का अंतर काफी कम हो जाएगा। शहरों के अलावा अब गांवों में भी बोतलबंद सॉफ्टड्रिंक की ब्रिकी काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने से डिब्बाबंद जूस की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। इससे सालाना खपत 84 बोतल की होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नाश्ते की टेबल पर होना चाहिए जूस

सामान्य नाश्ते में भी इसकी डिमांड बढ़ रही है। मीटिंग या सामाजिक आयोजनों में भी जूस की खपत पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। लोग नाश्ते की टेबल पर जूस लेने को ज्यादा अच्छा मानते हैं। इसमें भी खासतौर पर नींबू, संतरे, मौसमी से बने जूस की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में डिमांड बढ़ने के पांच कारण

देश में डिमांड बढ़ने के पांच प्रमुख कारण सामने आए हैं। पहला मध्यम वर्ग की आबादी का बढ़ना, दूसरा लोगों की खरीदने की क्षमता में इजाफा, तीसरा शहरीकरण में तेजी, चौथा गांवों में बिजली की बेहतर स्थिति और पांचवा छोटे साइज में भी उत्पादों का मिलना। 

पानी के प्रति जागरूकता 

लोगों में खराब पानी के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ने से बोतल बंद पानी वाले कैटेगरी की ग्रोथ तेज रहेगी। शहरी क्षेत्रों में पेय जल का अभाव भी इसे तेजी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed