फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Social welfare spending by states to hit 10-year high of Rs 4 lakh crore business news in hindi

Business News: 11 राज्यों का सामाजिक कल्याण खर्च 10 साल के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद, क्रिसिल की रिपोर्ट

Thu, 24 Aug 2023 06:17 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 24 Aug 2023 06:17 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Social welfare spending by states to hit 10-year high of Rs 4 lakh crore business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत देश के शीर्ष 11 राज्यों का सामाजिक कल्याण मद में खर्च चालू वित्त वर्ष में 10 साल के उच्चस्तर 4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। यह इन राज्यों के संयुक्त सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 1.7 फीसदी होगा। क्रिसिल ने बुधवार को 11 राज्यों के बजट के विश्लेषण के बाद कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं में 2017-18 व 2023-24 के बीच सालाना संचयी वृद्धि दर 16 फीसदी रहने की उम्मीद है। 11 राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं।

विज्ञापन


राज्यों की कर्ज स्थिति पर पड़ सकता है असर
रेटिंग एजेंसी ने कहा, देश की जनसंख्या संबंधी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए आवंटन जरूरी माना जाता है। लेकिन, राजस्व में आनुपातिक वृद्धि के बिना इसमें लगातार बढ़ोतरी से लंबे समय में राज्यों की कर्ज स्थिति पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


रिलायंस रिटेल में निवेश करेगी क्यूआईए
रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. में कतर का सरकारी निवेश कोष क्यूआईए 8,278 करोड़ का निवेश करेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि इस निवेश से क्यूआईए को रिलायंस रिटेल में 0.99% अल्पांश इक्विटी हिस्सेदारी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में ई-स्पोर्ट्स का बाजार 1.64 अरब डॉलर
ई-स्पोर्ट्स बाजार का आकार 2023 में 1.64 अरब डॉलर होने का अनुमान है। डीएमआई फाइनेंस के सह-संस्थापक शिवाशीष चटर्जी ने कहा, बाजार के 16.7 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है। एम्मावर्स ने ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए डीएमआई फाइनेंस से करार किया है।

रुपये में दो महीने का सबसे बड़ा एकदिनी उछाल
डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 28 पैसे चढ़कर 82.71 पर बंद हुआ। यह पिछले दो महीने में रुपये में किसी एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के कारण पूंजी प्रवाह व घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से तेजी को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.68 से 83.02 के दायरे में रहा।


केरल के पूर्व मंत्री मोईदीन के आवास पर 22 घंटे तक चला ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व सहकारी एवं उद्योग मंत्री और कुन्नमकुलम विधायक माकपा नेत एसी मोईदीन के आवास पर 22 घंटे तक छापे की कार्रवाई की। त्रिशूर के करुवन्नूर सहकारी बैंक में 100 करोड़ की धोखाधड़ी में की गई कार्रवाई में ईडी ने उनका खाता फ्रिज कर दिया। इसमें 31 लाख रुपये थे। हालांकि ईडी ने बताया कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला जो उन्हें धोखाधड़ी से जोड़ता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed