फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Soaring tomato vegetables prices can push retail inflation to 6 per cent in July says economists

Inflation: टमाटर-सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव, जुलाई में 6% पहुंच सकती है खुदरा महंगाई

Tue, 11 Jul 2023 05:30 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली
एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 11 Jul 2023 05:30 AM IST
सार

अर्थशास्त्रियों के सर्वे में दावा किया गया है कि असामान्य बारिश और देश के कुछ इलाकों में फसल खराब होने से टमाटर-सब्जियों के दाम बढ़े। रिपोर्ट के मुताबिक, सब्जियों की कीमतें जुलाई में अब तक 34% बढ़ गई हैं। इस महीने के पहले सप्ताह में मासिक आधार पर टमाटर 160% महंगे हुए।

विज्ञापन
Soaring tomato vegetables prices can push retail inflation to 6 per cent in July says economists
सब्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जियों और खासकर टमाटर की कीमतों में पिछले कुछ सप्ताह में आई तेज उछाल ने महंगाई पर दबाव फिर बढ़ा दिया है। पिछले कुछ महीने में मिली राहत के बाद खुदरा महंगाई जुलाई में एक बार फिर बढ़ सकती है। अर्थशास्त्रियों के एक सर्वे में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अर्थशास्त्री गौरव सेन गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता कीमतों पर आधारित (सीपीआई) महंगाई में बड़ी भूमिका निभाने वाली सब्जियों की कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, सब्जियों के दाम जुलाई में अब तक 34 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जून में इनमें 18 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


वहीं, असामान्य बारिश और देश के कुछ इलाकों में फसल खराब होने के कारण टमाटर की कीमतें जुलाई के पहले सप्ताह में मासिक आधार पर 160 फीसदी बढ़ गई हैं। आगे भी अगर यह तेजी जारी रही तो जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर आरबीआई के संतोषजनक दायरे के ऊपरी स्तर 6% पर पहुंच सकती है। इससे पहले खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य उत्पादों की कीमतों में नरमी की वजह से अप्रैल और मई में खुदरा महंगाई 4 से 5 फीसदी के बीच रही थी। जून में भी इसके 5 फीसदी से कम रहने का अनुमान है, जिसके आंकड़े बुधवार को जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी 5.5 फीसदी से ज्यादा रहेगी मुद्रास्फीति
ड्यूश बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) कौशिक दास ने कहा कि सब्जियों और टमाटर के दाम अगर घटते हैं तो भी चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान खुदरा महंगाई 5.5 फीसदी के पार पहुंच जाएगी। यह आंकड़ा आरबीआई के 5.2 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है।
 
ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा आरबीआई: नोमुरा
नोमुरा के अर्थशास्त्रियों सोनल वर्मा एवं ऑरौदीप नंदी ने कहा, जुलाई व अगस्त में खुदरा महंगाई औसतन 5.5 फीसदी के आसपास रहेगी। हालांकि, इससे आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का अनुमान नहीं है। आरबीआई आगामी बैठक में बाहरी के मुकाबले अंतर्निहित महंगाई पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।


200 रुपये किलो पहुंचा टमाटर
उत्पादक क्षेत्रों में लगातार बारिश से आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ने के बीच दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत सोमवार को 104.38 प्रति किलोग्राम थी। इसकी अधिकतम कीमत राजस्थान के सवाई माधोपुर में 200 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि न्यूनतम कीमत चूरू में 31 रुपये प्रति किलोग्राम थी। महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत कोलकाता में सर्वाधिक 149 रुपये प्रति किलोग्राम रही। दिल्ली के आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा, अगर भारी बारिश ऐसे ही जारी रही तो टमाटर की कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed