MSME for Bharat: 'लघु उद्योगों के उत्पाद भी अब घर-घर पहुंच रहे', अमर उजाला के मंच पर बोले अजय टम्टा
MSME for Bharat: एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिस शक्ति के साथ स्वदेशी अपनाने के लिए अपील की है, उससे देश को बहुत फायदा मिलेगा। आज छोटे-छोटे उत्पाद घर-घर तक पहुंच रहे हैं। आज छोटे-छोटे उद्योग लगाने के क्षमतावान लोग थे उन्हें पहले कठिनाइयां होती थी। देश में स्वदेशी मेले का कार्यक्रम चल रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विस्तार
अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी पहुंचे। एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में छोटे और मंझोले उद्योगों का विस्तार हो रहा है। अजय टम्टा ने कहा कि परिवहन क्षेत्र के विस्तार और स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव भारत पर सीमित
अजय टम्टा ने कहा, "मैं उत्तराखंड से हूं। सीएम धामी ने उत्तराखंड की बहुत सारी जानकारी साझा की है। हैंडिक्राफ्ट के उद्योग के तहत पहले एमएसएमई उद्योग का निर्यात पहले बहुत कम था। पहले 1.25 लाख करोड़ सेक्टर था। बुनकरों के कार्पेट का महज 12 हजार करोड़ का मार्केट था। आज हमारे पूरे देश का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के कारण बहुत प्रभाव नहीं पड़ रहा है।"
स्वदेशी उद्योग बढ़ाने के लिए सरकार की सराहना की
टम्टा ने कहा कि पीएम ने जिस शक्ति के साथ स्वदेशी अपनाने के लिए अपील की है, उससे देश को बहुत फायदा मिलेगा। आज छोटे-छोटे उत्पाद घर-घर तक पहुंच रहे हैं। आज छोटे-छोटे उद्योग लगाने के क्षमतावान लोग थे उन्हें पहले कठिनाइयां होती थी। आज महिला समूहों को 15 लाख रुपये तक के लोन दिए जा रह हैं। देश में स्वदेशी मेले का कार्यक्रम चल रहा है। अमर उजाला का एमएसएमई फॉर भारत एक बहुत अच्छा आयोजन है।
भारत में इस दिशा में बहुत काम हो रहा है। निर्यात की क्षमताएं बढ़ रही हैं। जिस तेज गति से हर भारतीय की भावना है कि हम अपने देश की चीजों का ही उपयोग करें- यह 2047 का विजन है। हमें यह लक्ष्य को प्राप्त करना है। जीएसटी में सरकार के निर्णय से 300 उत्पादों पर बहुत लाभ मिल रहा है। देश भर के अंदर रोड नेटवर्क का विस्तार हुआ है।
परिवहन सुविधाओं के विस्तार से सभी को मिला लाभ
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि परिवहन सुविधाओं के विस्तार से सामान को एक जगह दूसरे जगह ले जाने के लिए सड़कों के विस्तार से मदद मिली है। आपके क्षेत्र में नई सड़क बनी है तो उसका लाभ आपको मिल रहा होगा। नहीं बनी है तो नई सड़क पर काम जरूर चल रहा होगा।