फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Small businessmen will get encouragement from post office export centers

Business News: डाक घर निर्यात केंद्रों से छोटे कारोबारियों को मिलेगा प्रोत्साहन, बढ़ेगा देश का निर्यात

Tue, 14 Feb 2023 06:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 06:02 AM IST
सार

भारतीय डाक अमृतपेक्स-2023 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है। इसका मकसद डाक घर के नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बनाना है।

विज्ञापन
Small businessmen will get encouragement from post office export centers
post office - फोटो : Demo photo

विस्तार

डाक घर निर्यात केंद्रों से देश का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे छोटे कारोबारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। डाक विभाग में सचिव विनीत पांडेय ने सोमवार को कहा कि अपने कम लागत ढांचे एवं सुगम प्रक्रिया की वजह से डाक घर छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए उपयुक्त हैं।
विज्ञापन


भारतीय डाक अमृतपेक्स-2023 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है। इसका मकसद डाक घर के नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बनाना है। सूक्ष्म, लुघ एवं मध्यम उद्यमों का देश की जीडीपी में 8 फीसदी योगदान है। कुल विनिर्माण में इसकी 45 फीसदी और देश के निर्यात में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। देश का निर्यात अप्रैल-दिसंबर, 2022 में 9 फीसदी बढ़कर 332.76 अरब डॉलर पहुंच गया। 
विज्ञापन


जीआई उत्पादों पर 12 डाक टिकटों का अनावरण
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार भौगोलिक संकेतक (जीआई) वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान डीपीआईआईटी सचिव ने जीआई उत्पादों पर 12 डाक टिकटों का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारतों की सामग्री पर भी क्वालिटी  कंट्रोल की योजना
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग इमारत की निर्माण सामग्री को गुणवत्ता नियंत्रण मानदंडों के तहत लाने पर विचार कर रहा है। इसका उद्देश्य घटिया सामान को खत्म करने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना है। इस संबंध में विभाग ने कंक्रीट, एस्बेस्टस, जिप्सम, सीमेंट, टाइल्स और सिरेमिक-आधारित सामग्री आदि के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) के मसौदे पर उद्योग से 20 फरवरी तक सलाह मांगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed