फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   slowdown is temporary, will see government efforts in few days, says cea kv subramanmiun

चक्रीय है आर्थिक सुस्ती, जल्द दिखेंगे उपायों के असरः सीईए सुब्रमण्यन

Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 09 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
slowdown is temporary, will see government efforts in few days, says cea kv subramanmiun
कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन - फोटो : ANI

मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमण्यन ने सोमवार को कहा कि भारत की आर्थिक सुस्ती ढांचागत के बजाय चक्रीय ज्यादा है और सरकार अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए पूरी तैयारी के साथ सुधार के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने फिक्की यंग लीडर्स समिट के दौरान ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मौजूदा सुस्ती चक्रीय है और सरकार की तरफ से किए जा रहे कॉरपोरेट कर जैसे उपायों का उद्देश्य देश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करना है, जो टिकाऊ विकास के लिए जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए निजी निवेश और खपत का बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘इन उपायों को लागू करने के पीछे सरकार का सोचा-समझा एजेंडा है और इनके नतीजे जल्द ही दिखने लगेंगे।’
विज्ञापन


सुब्रमण्यन ने माना कि अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी प्रकृति का आकलन अर्थव्यवस्था की संभावित विकास दर के अनुमान के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यदि कुछ ढांचागत पहलुओं के कारण विकास की संभावनाओं में बदलाव हुआ है तो आप कह सकते हैं कि यह ढांचागत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र में सुस्ती के चलते जुलाई-सितंबर में भारत की जीडीपी विकास 4.5 फीसदी के स्तर पर आ गई थी। इससे पहले अप्रैल-जून में यह 5 फीसदी और जुलाई-सिंतबर, 2018 तिमाही में 7 फीसदी रही थी। सितंबर महीने में सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कॉरपोरेट कर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed