फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Six companies will raise 8,000 crores from IPO

IPO: छह कंपनियां आईपीओ से जुटाएंगी 8,000 करोड़, शेयर बाजार में निवेश का मिलेगा मौका

Mon, 07 Nov 2022 06:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 06:13 AM IST
सार

पिछले हफ्ते 4 कंपनियों ने इश्यू जारी किया जिसके जरिये ये 4,500 करोड़ रुपये जुटा रही हैं। इस हफ्ते जो कंपनियां बाजार में आने वाली हैं उनमें कीस्टोन रियल्टर्स, यूनिपार्ट्स, आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी, केन्स टेक और आर्कियन व अन्य हैं। 

विज्ञापन
Six companies will raise 8,000 crores from IPO
आईपीओ

विस्तार

इस हफ्ते शेयर बाजार में फिर निवेशकों को निवेश का मौका मिलेगा। कुल 6 कंपनियां 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। जबकि दो कंपनियों के इश्यू बंद होंगे। इस तरह से 8 कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। पिछले हफ्ते 4 कंपनियों ने इश्यू जारी किया जिसके जरिये ये 4,500 करोड़ रुपये जुटा रही हैं। इस हफ्ते जो कंपनियां बाजार में आने वाली हैं उनमें कीस्टोन रियल्टर्स, यूनिपार्ट्स, आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी, केन्स टेक और आर्कियन व अन्य हैं। सोमवार को बीकाजी और ग्लोबल हेल्थ के आईपीओ बंद होंगे।
विज्ञापन


आईपीओ को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस
इन सभी के शेयर 21 नवंबर से सूचीबद्ध होना शुरू होंगे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि भारतीय बाजार का प्रदर्शन अच्छा है। कॉरपोरेट की मजबूत आय से आईपीओ को अच्छा रिस्पांस निवेशकों का मिल रहा है।
विज्ञापन


फाइव स्टार बिजनेस और आर्कियन केमिकल
दोनों के इश्यू 9 नवंबर को खुलकर 11 नवंबर को बंद होंगे। फाइव स्टार बिजनेस 1,960 करोड़ जुटाएगी। इसका मूल्य दायरा 450 से 474 रुपये है। आर्कियन 1,462 करोड़ जुटाएगी। इसका भाव 386 से 407 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी
 यह कंपनी 740 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका इश्यू 11 नवंबर को खुलेगा और 15 नवंबर को बंद होगा।  कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा 61 से 65 रुपये तय किया है।

केन्स टेक
यह आईपीओ 10 नवंबर को खुलकर 14 को बंद होगा। 857 करोड़ रुपये जुटाएगी। भाव 559 से 587 रुपये है।

कीस्टोन रियल्टर्स
यह इश्यू भी इसी हफ्ते खुलेगा। कंपनी इसके जरिए 850 से 950 करोड़ जुटाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed