फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   singapore and newyork is the costiliest cities of world, know rates hike

Costliest Cities of World: सिंगापुर और न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहर, जानें कितने फीसदी बढ़ीं कीमतें?

Mon, 12 Dec 2022 10:30 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

Costliest Cities of World: ईआईयू की रिपोर्ट के अनुसार, इसके सर्वेक्षण में शामिल 172 प्रमुख शहरों में 2022 में रहने की औसत लागत 8.1 प्रतिशत बढ़ गई है। यह 20 वर्षों में डिजिटल कॉस्ट-ऑफ-लिविंग डेटा के अनुसार सबसे तेज दर है।

विज्ञापन
singapore and newyork is the costiliest cities of world, know rates hike
singapore

विस्तार

इस महीने की शुरुआत में जारी नवीनतम इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग (डब्ल्यूसीओएल) इंडेक्स ने सिंगापुर और न्यूयॉर्क शहर (यूएस) को संयुक्त रूप से "दुनिया का सबसे महंगा शहर" घोषित किया।

विज्ञापन


तेल अवीव (इज़राइल) जो 2021 में रैंकिंग में सबसे ऊपर था, तीसरे स्थान पर आ गया। तेल अवीव ने पिछले साल "सबसे महंगे शहर" का टैग प्राप्त किया था इसका मुख्य कारण शेकेल का मजबूत होना था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसमें लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि आई है, संपत्ति की कीमतों में दो वर्षों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


ईआईयू की रिपोर्ट के अनुसार, इसके सर्वेक्षण में शामिल 172 प्रमुख शहरों में 2022 में रहने की औसत लागत 8.1 प्रतिशत बढ़ गई है। यह 20 वर्षों में डिजिटल कॉस्ट-ऑफ-लिविंग डेटा के अनुसार सबसे तेज दर है। इस वृद्धि का मुख्य कारण रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध है, जिसने अन्य चीजों के साथ-साथ ऊर्जा, भोजन और वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि की है। उच्च वैश्विक तेल की कीमतों के बीच पिछले एक साल में स्थानीय मुद्रा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में औसतन 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, महामारी के कारण भी आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हुई हैं। COVID-19 और युद्ध दोनों ने दुनिया भर में उत्पादन और व्यापार को बड़े पैमाने पर बाधित किया है। हैरानी की बात यह है कि रैंकिंग में पहली बार न्यूयॉर्क भी नंबर एक पर है, जबकि सिंगापुर दस साल में आठवीं बार इस सूची में नंबर एक पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed