{"_id":"6030df448ebc3ee8f7660e9a","slug":"silver-gold-price-today-latest-news-update-gold-slide-to-lowest-in-8-months-silver-rates-face-volatility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: लगातार पांच दिन सस्ता हुआ सोना: कीमत आठ माह के निचले स्तर पर, चांदी में उतार-चढ़ाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: लगातार पांच दिन सस्ता हुआ सोना: कीमत आठ माह के निचले स्तर पर, चांदी में उतार-चढ़ाव
Sat, 20 Feb 2021 03:37 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
15 फरवरी से लेकर 19 फरवरी 2021 तक देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई। इससे सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना आठ माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कोविड-19 टीकाकरण अभियान से घरेलू बजार में पीली धातु सस्ती हुई। कमजोर वैश्विक दरों से भारत में भी सोना सस्ता हुआ। आइए जानते हैं पूरे सप्ताह सोना कितना सस्ता हुआ।
विज्ञापन
15 फरवरी 2021
कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 15 फरवरी 2021 यानी सोमवार को सोना 19 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 646 रुपये के लाभ के साथ 69,072 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
16 फरवरी 2021
मंगलवार को सोना नौ रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 95 रुपये के लाभ के साथ 69,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
17 फरवरी 2021
बुधवार को सोना 717 रुपये की गिरावट के साथ 46,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी की बात करें, तो यह 1274 रुपये की गिरावट के साथ 68,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.10 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
18 फरवरी 2021
गुरुवार को सोना 320 रुपये की गिरावट के साथ 45,867 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इस दौरान चांदी 28 रुपये की मामूली तेजी के साथ 68,283 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,780 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
19 फरवरी 2021
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना 239 रुपये की गिरावट के साथ 45,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कल चांदी 723 रुपये की गिरावट के साथ 67,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
इन कारकों से प्रभावित होती है सोने की कीमत
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है।
2020 में 25 फीसदी बढ़ा था सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इस दौरान इसमें 50 फीसदी की तेजी आई थी।