फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Silver Exhibition in Mumbai amid Rising Demand for Silver

Silver Exhibition: चांदी की बढ़ती मांग के बीच मुंबई में सिल्वर एग्जीबिशन, 7 से 10 जून के बीच होगा आयोजन

Wed, 05 Jun 2024 10:16 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Wed, 05 Jun 2024 10:16 PM IST
सार

Silver Exhibition: चांदी की बढ़ती मांग के बीच मुंबई में देश का दूसरा सबसे बड़ा सिल्वर एग्जिबिशन का आयोजन होने जा रहा है। जहां ज्वेलर्स के साथ कारीगर और निवेशक भी शामिल होंगे। इस एग्जिबिशन में लगभग 350 टन चांदी के आभुषणों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Silver Exhibition in Mumbai amid Rising Demand for Silver
चांदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चांदी की बढ़ती मांग के बीच मुंबई में देश का दूसरा सबसे बड़ा सिल्वर एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। जहां ज्वेलर्स के साथ कारीगर और निवेशक भी शामिल होंगे। इस एग्जीबिशन में लगभग 350 टन चांदी के आभुषणों का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस साल चांदी की कीमतों ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से चांदी की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमत में अब तक 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई है। चांदी की मांग प्रमुख उद्योगों में बढ़ी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलार पैनल, मोबाइल फोन के निर्माण में चांदी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है।
विज्ञापन


चांदी की बढ़ती हुई मांग ने कारोबारियों, ज्वेलर्स और निवेशकों को भी आकर्षित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई में 7 से 10 जून 2024 तक जियो कन्वेशन सेंटर बीकेसी मुंबई में देश के दूसरे सिल्वर एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यहां 800 रजिस्ट्रर बूथ्स के साथ ग्लोबल स्तर से ज्वेलर्स डिजाइनर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजे) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चेतन मेहता ने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी ही नहीं यहां चांदी की ज्वेलरी की उत्कृष्ता को दर्शया जाएगा। यहां हम चांदी को केवल गहनों में नहीं निवेश के तौर पर भी शो केस करेंगे।

 
आईबीजे के सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया प्रदर्शनी में चांदी को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में चांदी की कलाकृतियों का एक व्यापक संग्रह पेश किया जाएगा। गहनों के अलावा घरेलू सजावट, बारीक रूप से तैयार की गई कटलरी भी इसमें शामिल होगी। बता दें कि यहां 25000 रजिस्ट्रर विजिटर आने का अनुमान है। ज्वेलर्स, कारीगर, निवेशक और ग्राहक एक मंच पर होंगे। यहां प्रदर्शनी में आने वाले लोग सिल्वर के यूनिक पीस भी देख और खरीद सकते हैं। चांदी के इस एग्जिबिशन में लगभग 350 टन चांदी प्रदर्शित की जाएगी। बुधवार को मुंबई में चांदी का भाव 88,530 रुपये प्रति किलो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed