फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Shopkeepers should put up boards promoting swadeshi: PM Modi

15 August: 'दुकानदार स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले बोर्ड लगाएं', PM बोले- समृद्ध भारत के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी

Fri, 15 Aug 2025 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Aug 2025 02:41 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers should put up boards promoting swadeshi: PM Modi
15 अगस्त - फोटो : amarujala.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर ऐसे बोर्ड लगाएं जिसमें लिखा हो कि वे केवल भारतीय उत्पाद ही बेचते हैं। स्वदेशी अर्थात भारत में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग मजबूरी में नहीं, बल्कि अपनी ताकत के रूप में करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, "मैं हर व्यापारी और दुकानदार से अपील करना चाहता हूं कि यह आपकी भी जिम्मेदारी है... मैं चाहता हूं कि दुकानदार और व्यापारी आगे आएं और अपनी दुकानों के बाहर लिखें कि 'यहां स्वदेशी माल बिकता है'।" उन्होंने कहा, "हमें स्वदेशी पर गर्व होना चाहिए, हमें स्वदेशी को मजबूरी के कारण नहीं, बल्कि अपनी ताकत के रूप में अपनाना चाहिए।"

विज्ञापन

समृद्ध भारत' के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी

15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान इंजन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तक के क्षेत्रों में देश को 'आत्मनिर्भर' बनाकर 'समृद्ध भारत' का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि जब वैश्विक स्तर पर 'आर्थिक स्वार्थ' बढ़ रहा है, इसे देखते हुए भारत को एक बड़ी रेखा खींचनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने 12वें और सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस संबोधन प्रधानमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। इनमें अगली पीढ़ी के सुधारों के लिए एक टास्क फोर्स का गठन, वस्तुओं पर कर राहत देकर दीवाली पर दोहरा उपहार, जीएसटी सुधार, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए एक राष्ट्रीय गहरे पानी की खोज मिशन और 2035 तक एक स्वदेशी "सुदर्शन चक्र" रक्षा प्रणाली आदि शामिल हैं।

पीएम ने लाल किले की प्राचीर से कहा, "यह समय की मांग है कि हमें संकट के समय में रोना नहीं चाहिए, बल्कि साहस के साथ एक बड़ी लकीर खींचनी चाहिए।" उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने लगभग 25 वर्षों के अनुभव का हवाला देते कहा कि यदि भारत यह रास्ता चुनता है तो कोई भी स्वार्थ देश को नहीं फंसा सकता।

पीएम मोदी ने किया स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और नवाचार का आह्वान

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर, सोशल मीडिया, उर्वरक और फार्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और नवाचार का व्यापक आह्वान ऐसे समय पर किया, जब अमेरिका के साथ देश के संबंधों में तनाव है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार पर दबाव बनाने के लिए भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। हालाकि, पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ तनाव के मुद्दे का अपने संबोधन में सीधा-सीधा कोई संदर्भ नहीं दिया है। प्रधानमंत्री ने अपने "समृद्ध भारत" के आह्वान की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों के "स्वतंत्र भारत" के लक्ष्य से की।

उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि यदि असंख्य बलिदानों से स्वतंत्र भारत का सपना साकार हो सकता है, तो असंख्य लोगों की कड़ी मेहनत और संकल्प, आत्मनिर्भरता और वोकल फॉर लोकल की खोज के साथ मिलकर समृद्ध भारत भी बना सकते हैं।

वर्तमान पीढ़ी खुद को समृद्ध भारत के लिए समर्पित करे

प्रधानमंत्री ने कहा, "उस पीढ़ी ने 'स्वतंत्र भारत' के लिए खुद को बलिदान कर दिया। इस पीढ़ी को खुद को 'समृद्ध भारत' के लिए समर्पित करना चाहिए। भारत को समृद्ध बनाने के लिए नए कदम उठाना समय की मांग है।" उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं है, क्योंकि देश सभी का है। उन्होंने कहा, "यदि यह हमारा सामूहिक संकल्प है, तो हम बहुत कम समय में विश्व को बदल देंगे।" स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में पहली बार मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाया और कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए एक चुनौती है। उन्होंने इस "गंभीर संकट" से निपटने के लिए एक उच्चस्तरीय जनसांख्यिकी मिशन की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed