फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sherpa Amitabh Kant said on the basis of manufacturing-urbanisation high growth of 8-9 percent can be achieved

Development: कांत बोले- विनिर्माण-शहरीकरण के दम पर हासिल कर सकते हैं 8-9 फीसदी की उच्च वृद्धि, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 06 Jul 2023 06:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2023 06:46 AM IST
सार

नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा, 2047 तक भारत के पूर्ण विकसित देश बनने का सपना वास्तव में यह दर्शाता है कि मध्य वर्ग को इसकी विकास गाथा का मुख्य चालक बनने की जरूरत है। मध्य वर्ग का उदय उस आर्थिक बदलाव का संकेत है, जो देश में दशकों से आया है।

विज्ञापन
Sherpa Amitabh Kant said on the basis of manufacturing-urbanisation high growth of 8-9 percent can be achieved
अमिताभ कांत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत विनिर्माण और शहरीकरण पर ध्यान देकर 8-9 फीसदी की ऊंची विकास दर हासिल कर सकता है। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा, जनगणना मानदंडों के हिसाब से करीब 5,500 छोटे शहरों के नियोजन की जरूरत है। इसका समाधान पर्यावरणानुकूल शहरीकरण है। इसमें देश में वृद्धि को गति देने के काफी अवसर हैं। कांत ने कहा कि अगर भारत को दीर्घकाल में निरंतर वृद्धि हासिल करनी है तो हर मोर्चे पर आगे बढ़ना होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप सिर्फ सेवा क्षेत्र पर निर्भर रहें, जैसा कुछ अर्थशास्त्री कह रहे हैं। नौकरियां बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम करना होगा। 

विज्ञापन

मध्य वर्ग बने विकास गाथा का चालक
नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा, 2047 तक भारत के पूर्ण विकसित देश बनने का सपना वास्तव में यह दर्शाता है कि मध्य वर्ग को इसकी विकास गाथा का मुख्य चालक बनने की जरूरत है। मध्य वर्ग का उदय उस आर्थिक बदलाव का संकेत है, जो देश में दशकों से आया है। यह वर्ग आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने की ताकत रखता है।

विज्ञापन

विकास दर हासिल होगी : अमिताभ
जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत का मानना है कि विनिर्माण और शहरीकरण पर ध्यान देने से 8-9% की उच्च विकास दर हासिल की जा सकती है।  टिकाऊ शहरीकरण ही आगे का रास्ता है। कांत बुधवार को पीपल रिसर्च ऑन इंडिया कंज्यूमर इकोनॉमी (प्राइज) की ओर से द राइज ऑफ इंडिया मिडिल क्लास के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भारत के मध्यम वर्ग का उदय शीर्षक से रिपोर्ट जारी करने के मौके पर कांत ने कहा कि उभरता हुआ मध्यम वर्ग भारत में निरंतर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास को चलाने की अपार शक्ति रखता है। प्राइज के एमडी और सीईओ राजेश शुक्ला ने कहा कि एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि वर्ष 2031 तक 100 मिलियन से अधिक भारतीय परिवार मध्यवर्गीय और अमीर आय समूहों में जुड़ जाएंगे। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत को अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे विकसित देशों में कामकाजी उम्र की घटती आबादी का लाभ उठाने के लिए शिक्षा प्रणाली में और सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed