{"_id":"5ce5ffb2bdec22077d5bf006","slug":"share-market-will-close-trading-during-counting-hours-if-it-will-reach-upper-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान आज शेयर बाजार में बंद हो सकता है कारोबार, यह होंगे कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मतगणना के दौरान आज शेयर बाजार में बंद हो सकता है कारोबार, यह होंगे कारण
Thu, 23 May 2019 08:36 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 23 May 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव परिणाम के साथ ही छलांग लगाने को तैयार बैठे शेयर बाजार में अगर भारी उतार-चढ़ाव आता है तो कारोबार बंद कर दिया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों ने बुधवार के बताया कि बीएसई पर तीन अपर सर्किट लिमिट तय की गई है और बाजार के स्तर व समय को देखते हुए इसे लागू किया जाएगा।
यही तेजी अगर 1 बजे से 2.30 बजे के बीच आती है तो बाजार में 45 मिनट के लिए कारोबार ठप हो जाएगा, जबकि 2.30 बजे के बाद बाजार 15 फीसदी की उछाल पर आता है तो पूरे दिन के लिए कारोबार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसई ने 10 फीसदी अपर सर्किट लिमिट के लिए भी तीन समयावधि तय की है। इसके अनुसार, 1 बजे से पहले इतना उछाल आने पर कारोबार 45 मिनट के लिए बंद होगा, जबकि 1 से 2.30 बजे के बीच यह तेजी आने पर 15 मिनट का ब्रेक होगा। वहीं, 2.30 बजे के बाद 10 फीसदी का उछाल आने पर कारोबार पर कोई असर नहीं होगा और यह जारी रहेगा।
विज्ञापन
20 फीसदी सर्किट लिमिट तय
बीएसई के अनुसार, अगर बाजार में कारोबार के दौरान किसी भी समय 20 फीसदी या उससे ज्यादा का उछाल आता है तो बाजार को पूरे दिन के लिए बंद किया जा सकता है। इसी तरह, अगर दोपहर 1 बजे से पहले बाजार में 15 फीसदी का उछाल आता है तो कारोबार को 1 घंटा 45 मिनट के लिए बंद कर दिया जाएगा।