फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update Today Gift Nifty Negative Opening Stock Market Sensex Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: फिसलकर संभला घरेलू शेयर बाजार, बढ़त बरकरार; सेंसेक्स-निफ्टी में दिख रही खरीदारी

Wed, 30 Apr 2025 09:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 30 Apr 2025 09:52 AM IST
सार

इससे पहले बीते दिन बीएसई का सेंसेक्स 70.01 अंक या 0.09 प्रतिशत चढ़कर 80,288.38 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 7.45 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,335.95 अंक पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty Negative Opening Stock Market Sensex Updates in Hindi
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

दो दिन की बढ़त के बाद घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को लाल निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 232.51 अंक गिरकर 80,055.87 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 67.15 अंक गिरकर 24,268.80 अंक पर आ गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही बाजार हरे निशान पर आ गया। 

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 85.15 पर आया
बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 85.15 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसका कारण नए भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग है, जिससे स्थानीय इकाई पर दबाव बढ़ा।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में जोखिम कम करने की भावना पैदा हुई है, जिससे रुपये में कमजोरी आई है।

हालांकि, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों ने घरेलू मुद्रा की गिरावट को कम कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 85.15 पर खुली, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 84.96 पर बंद हुआ।


ऐसी रही बाजार की चाल
बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी लौटी। विदेशी फंडों की लगातार आवक और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच शेयर बाजार नकारात्मक रुख पर खुला। हालांकि, बाद में वह पटरी पर लौट आया। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कारोबार में 232.51 अंक गिरकर 80,055.87 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 67.15 अंक गिरकर 24,268.80 अंक पर पहुंचा। बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने वापसी की और सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 76.72 अंक बढ़कर 80,365.10 और निफ्टी 23.30 अंक बढ़कर 24,359.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

बजाज फिनसर्व में छह प्रतिशत की गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व में छह प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि बजाज फाइनेंस में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। बजाज फिनसर्व लिमिटेड (बीएफएल) ने मंगलवार को मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ में 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,417 करोड़ रुपये की रिपोर्ट किया था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट 30-शेयर पैक से पिछड़ते दिख रहे शेयरों में शामिल थे। पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति फायदे में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,385.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और शंघाई एसएसई कंपोजिट कम कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग ऊपर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed