{"_id":"68da0756a282995c410b0838","slug":"share-market-stocks-sensex-nifty-morning-bell-bse-nse-dalal-street-business-news-and-updates-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Updates: आज बढ़त के साथ खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
The Bonus Market Updates: आज बढ़त के साथ खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स
Mon, 29 Sep 2025 09:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:43 AM IST
सार
भारत के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक तय है। इसमें ब्याज दर निर्धारण से लेकर कई अहम नीतिगत निर्णयों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में शेयर बाजार काफी उम्मीदों के साथ हरे निशान पर है।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार
- फोटो : PTI
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हलचल देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंक तक चढ़कर 80,628.99 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले 80 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 24,736.50 के ऊपर कारोबार कर रहा था।
गौरतलब है कि आज भारत के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक तय है। इसमें ब्याज दर निर्धारण से लेकर कई अहम नीतिगत निर्णयों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में शेयर बाजार काफी उम्मीदों के साथ हरे निशान पर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आज भारत के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक तय है। इसमें ब्याज दर निर्धारण से लेकर कई अहम नीतिगत निर्णयों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में शेयर बाजार काफी उम्मीदों के साथ हरे निशान पर है।
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ईटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे। वहीं हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एलएनटी और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सैंग सकारात्मक रुख में रहे, जबकि जापान का निक्केई लाल निशान पर रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 2,199.77 अंक (2.66%) और एनएसई निफ्टी में 672.35 अंक (2.65%) की गिरावट दर्ज हुई थी। एक्सचेंज डाटा के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5,687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,843.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।