फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   share market stock market nse bse on 25 october 2021 indices open

शेयर मार्केट: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की तेजी, निफ्टी 18,200 के पार

Tue, 26 Oct 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202.27 अंक बढ़कर 61,169.32 पर और निफ्टी 55.60 अंक चढ़कर 18,181 पर कारोबार कर रहा था।  इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स हरे निशान के साथ खुला, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही।

विज्ञापन
share market stock market nse bse on 25 october 2021 indices open
शेयर मार्केट

विस्तार

मजबूत तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 318.7 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 61,285.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 93.75 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 18,219.15 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इन शेयरों पर मिलेगा अच्छा रिटर्न
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 145.43 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 60,967.05 पर और निफ्टी 10.50 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 18,125.40 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,459.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी बढ़कर 85.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। आज की ट्रेडिंग में ये शेयर जेब भरने वाले हैं। इन शेयरों में पैसे लगाने पर इसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईटीसी और एसबीआई भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एचयूएल और डॉ रेड्डीज में गिरावट हुई। 
विज्ञापन




किन शेयरों में आ सकती है तेजी?
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस एमएसीडी के हिसाब से एमआरपीएल, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, आरती ड्रग्स, जुबिलिएंट इंडस्ट्रीज और कैपिटल ट्रस्ट के शेयरों में तेजी के संकेत बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed