फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Special Session Saturday Special Trading Session Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Special Session: विशेष ट्रेडिंग सेशन के दोनों सत्रों में सपाट कारोबार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद

Sat, 18 May 2024 12:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 18 May 2024 12:13 PM IST
सार

Share Market Special Session: शनिवार विशेष कारोबारी सेशन के पहले सत्र में सेंसेक्स 74,000 के स्तर के ऊपर और निफ्टी 22,500 के स्तर को पार कर खुला और हल्की गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market Special Session Saturday Special Trading Session Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में हरियाली नजर आई, हालांकि विशेष कारोबारी सत्र के दोनों ट्रेडिंग सेशन में सपाट ढंग से कारोबार होता दिखा। वैश्विक बाजारों के अनुरूप भारतीय शेयर बाजार में शनिवार को सकारात्मक ढंग से कारोबार होता दिखा और बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। शनिवार विशेष कारोबारी सेशन के पहले सत्र में सेंसेक्स 74,000 के स्तर के ऊपर और निफ्टी 22,500 के स्तर को पार कर खुला और हल्की गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ। दूसरे सत्र में भी बाजार में सपाट ढंग से कारोबार होता दिखा। 

विज्ञापन


विशेष कारोबारी सत्र के बाद शनिवार को सेंसेक्स 42.60 (0.05%) अंकों की बढ़त के साथ 73,959.63 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 35.91 (0.16%) अंक चढ़कर 22,502.00 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


शनिवार को बाजार में वॉल्यूम कम रही क्योंकि इस सत्र का आयोजन किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए किया गया। यह एक विशेष ट्रेडिंग सत्र रहा। सत्र को दो भागों में विभाजित किया गया था– पहला सत्र सुबह 09:15 से 10 बजे तक और 11:45 पूर्वाह्न से दोपहर 12:40 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार शनिवार को हुई क्लोजिंग के बाद अब मंगलवार को खुलेंगे। सोमवार (20 मई 2024) को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के तहत मुंबई में मतदान होने हैं, इस कारण शेयर बाजार बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed