{"_id":"6683b8e7f450cb085b0e289b","slug":"share-market-share-market-at-record-heights-why-are-foreign-companies-also-seeing-their-salvation-in-india-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर शेयर बाजार, क्यों विदेशी कंपनियां भी भारत में ही अपना उद्धार होता देख रहीं?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर शेयर बाजार, क्यों विदेशी कंपनियां भी भारत में ही अपना उद्धार होता देख रहीं?
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शेयर मार्केट
- फोटो :
amarujala.com
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को एक और एतिहासिक ऊंचाई हासिल करने में सफल रहा। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क 80 हजार के आसपास कारोबार करता दिखा। बाजार में मजबूत खरीदारी से संकेत मिलता है कि निवेशकों का भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा लगातार बना हुआ है। विदेशी निवेशकों ने कुछ ही समय पहले भारतीय शेयर बाजार में तेज बिकवाली की थी, जिससे एक बार बाजार में नकारात्मक संदेश गया था। लेकिन उस बिकवाली को पीछे छोड़ते विदेशी निवेशकों ने भी अब शेयर बाजार में तेज निवेश शुरू कर दिया है। शेयर बाजार में सबसे ज्यादा तेजी सौर ऊर्जा, सीमेंट, स्टील और अन्य मूलभूत ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में देखी जा रही है।
बाजार से जुड़े विश्लेषकों का मानना है कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी यात्रा में जाने से पहले ही देश में सौर ऊर्जा सेक्टर में भारी निवेश करने का वादा किया था, माना जा रहा है कि अगले बजट में इन सेक्टरों को प्रमुखता मिल सकती है।
सरकार इन सेक्टरों में काम करने वाली कंपनियों को बढ़ावा देने का रुख अपना सकती है। इससे सौर ऊर्जा और मूलभूत ढांचे के क्षेत्र में जुड़ी कंपनियों के कारोबार और निवेश में तेजी आ सकती है। यही कारण है कि इन सेक्टरों में काम करने वाली कंपनियों के शेयर खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। तमाम राजनीतिक वाद-विवाद के बाद भी दो प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है। इन कंपनियों की दूसरे सेक्टर में काम करने वाली सहयोगी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है।
त्योहारों से बाजार होगा गुलजार
अगले महीने 19 अगस्त को रक्षाबंधन है। इसके साथ ही भारतीय समाज में त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। यह क्रम नववर्ष तक चलता रहता है। भारतीय बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि इस साल त्योहारी सीजन के दौरान कार, दोपहिया, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल और कपड़ा सहित एफएमसीजी उत्पादों की खपत में दस से बीस फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यही कारण है कि इन सेक्टरों में काम करने वाली कंपनियों को इसका तेज मुनाफा हो सकता है। यह बढ़ोतरी पूरी दुनिया के बाजारों में देखे जा रहे अपेक्षाकृत ठहराव से बिलकुल उलट है। यही कारण है कि विदेशी कंपनियां भी भारतीय बाजारों में ही अपना उद्धार होता देख रही हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्तमान संसद सत्र की दूसरी पारी में बजट पेश कर सकती हैं। इससे संबंधित तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। नए बजट में रोजगार पैदा करने वाले सेक्टरों के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं के निवेश में भी तेजी देखी जा सकती है।