फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in green mark on 3 february sensex above 50000

Sensex Nifty Today: बजट से गदगद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 03 Feb 2021 04:32 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 03 Feb 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in green mark on 3 february sensex above 50000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी को पेश हुए वित्त वर्ष 2021-22 के आम बजट के बाद से शेयर बाजार ने तेजी जारी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.10 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, डिविस लैब और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, ग्रासिम और मारुति के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।

डाबर इंडिया ने 'ऑर्गेनिक स्पेस' में रखा कदम
भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक कंपनियों में से एक डाबर इंडिया लिमिटेड ने डाबर ऑर्गेनिक हनी लॉन्च करने के लिए अमेजन इंडिया के साथ भागीदारी की है। यह डाबर के घर से निकला पहला ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है। केमिकल्स का इस्तेमाल किए बिना, जैविक तरीके से वनस्पतियों से प्राप्त और जंगली मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया, पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से प्रचुर डाबर ऑर्गेनिक हनी पूरी तरह से अनप्रोसेस्ड और अनपाश्चुराइज्ड होने का वादा करता है। डाबर इंडिया लिमिटेड के हेल्थ सप्लीमेंट्स के मार्केटिंग हेड श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि, 'ऑर्गेनिक केवल उत्पादों का एक प्रकार नहीं है। यह धीरे-धीरे मुख्यधारा की जीवनशैली बन रहा है। उपभोग के संदर्भ में, प्राकृतिक और अन्य उत्पादों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। हमें विश्वास है कि इस जीवनशैली को पसंद करने वाले लोग हमारे डाबर ऑर्गेनिक हनी को निश्चित रूप से अपने डेली रूटिन में जोड़ेंगे। डाबर ऑर्गेनिक हनी पूरी तरह से अनप्रोसेस्ड और अनपॉश्चुराइज्ड है, केवल अशुद्धियां निकालने के लिए उसका छानन किया गया है।'

आज डाबर इंडिया का शेयर 524.75 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 929 अरब रुपये से अधिक है।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के बाद 21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 50 हजार के ऊपर 50,015.29 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी रिकॉर्ड 14,707.70 के स्तर पर था।
  • दो फरवरी को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,461 अंक ऊपर 50,062.03 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी भी 433 अंक ऊपर 14,715.10 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि यह सेंसेक्स-निफ्टी का इंट्राडे स्तर है।

रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227.66 अंक (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,025.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 14,723.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।



मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1197.11 अंक यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 49797.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 366.65 अंक (2.57 फीसदी) की बढ़त के साथ 14647.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed