फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update Today GIFT Nifty Negative Start Stock Market Sensex Today News in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की हरियाली फिर लौटी; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Thu, 27 Mar 2025 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स में पिछले सात दिनों में 4,189 अंकों की बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही लगातार सात दिनों से जारी बढ़त पर विराम लग गया था। आइए जानते हैं शेयर बाजार का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today GIFT Nifty Negative Start Stock Market Sensex Today News in Hindi
शेयर बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

बीते दिन लाल निशान पर बंद के बाद घरेलू शेयर बाजार ने नए दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। आज लगातार नौवें कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 202.83 अंक चढ़कर 77,491.33 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 48.65 अंक चढ़कर 23,535.50 अंक पर करोबार करता दिखा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 85.90 डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में सात दिनों से जारी बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 729 अंक टूटा, निफ्टी 23500 के नीचे
विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन भी घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार रही थी। हालांकि, बाद में बाजार लान निशान पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक पिछले सात दिनों की बढ़त के बाद बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 822.97 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 77,194.22 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 23,486.85 पर आ गया था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 85.69 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




ऐसी रही बाजार की चाल
शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, जबकि पिछले सत्र में इसमें भारी गिरावट आई थी। विदेशी फंडों की लगातार आवक और ब्लू-चिप रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी से इक्विटी में सुधार देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के बावजूद शुरुआती कारोबार में 202.83 अंक चढ़कर 77,491.33 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 48.65 अंक चढ़कर 23,535.50 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- ओला, उबर की तरह कैब सेवा शुरू करने जा रही सरकार, सहकार टैक्सी योजना से ड्राइवरों से मिलेगी राहत

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाइटन, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी देखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित कारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स में पांच फीसदी की गिरावट आई। सन फार्मा, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी गिरावट देखने को मिली।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में सकारात्मक कारोबार हुआ, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए। इससे पहले बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 728.69 अंक या 0.93% गिरकर 77,288.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 181.80 अंक या 0.77% गिरकर 23,486.85 अंक पर बंद हुआ।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed