फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty down 8 jan Stock Market Update today updates

Stock Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 422 गिरा, जानें निफ्टी का हाल

Wed, 08 Jan 2025 09:38 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

Share Market Opening Bell: विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।
 

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty down 8 jan Stock Market Update today updates
Share Market - फोटो : ANI

विस्तार

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरवाट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 62.45 अंक गिरकर 23,645.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


इस गिरावट का कारण विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझान बताए जा रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 62.45 अंक गिरकर 23,645.45 पर आ गया। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस बृहस्पतिवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी करेगी, जिससे पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.45 अंक की गिरावट के साथ 23,645.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

रुपया में नौ पैसे की गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 85.83 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। सरकार द्वारा देश की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम करने के बावजूद अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपया में गिरावट जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed